Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

चुनावी साल में भाजपा-कांग्रेस का मिशन महिला

भाजपा घर-घर जाकर बांट रही स्वीकृति पत्र, कांग्रेस भरवा रही आवेदन

सीहोर। प्रदेश मेें होेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेशभर सहित सीहोेर जिले में महिलाओें पर फोकस किया हुआ है। भाजपा जहां मुुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत घर-घर जाकर पात्र महिलाओें को स्वीकृति पत्र बांट रही है तो वहीं कांग्रेस भी जगह-जगह शिविर लगाकर नारी सम्मान योजना के आवेदन पत्र भरवा रही है। सरकार मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत हर माह बहनोें को एक हजार रूपए देने जा रही है तो वहीं कांग्रेस ने भी सरकार आने पर नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रूपए प्रतिमाह देने की घोषणा की है। अब दोनों दल अपनी-अपनी योजनाओं कोे चुनाव में भुनाने की कवायद में जुटे हुए हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की घोषणा करके माहौल अपने पक्ष में बनाया। लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश सरकार पात्र महिलाओें कोे प्रतिमाह एक हजार रूपए देने जा रही है। इस घोषणा के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी प्रदेश में सरकार आने पर नारी सम्मान योजना की घोषणा कर दी। इस योजना के तहत सरकार आने पर वे हर माह 1500 रूपए महिलाओें कोे देंगे। अपनी-अपनी घोषणाओें के बाद अब भाजपा-कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता इस कवायद में जुटे हुए हैैं कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के आवेदन भरवाकर वे चुनावी साल में इस योजना का लाभ उठा सकें।
भाजपा घर-घर जाकर बांट रही स्वीकृति पत्र-
लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक माह उनके खाते में एक हजार रूपए प्रदान किया जाना है। इसके लिए विधिवत महिलाओं से योजना के तहत आवेदन फार्म भरवाए गए थे और पात्र महिलाओं को योजना के संबध में स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जा रहे हैं। एक जून से 7 जून तक स्वीकृति पत्र महिलाओं को प्रदान किए जाना है। इसके लिए भाजपा नेता, पदाधिकारी घर-घर पहुंचकर पात्र महिलाओें को स्वीकृति पत्र प्रदान कर रहे हैैं। अब इन महिलाओं के खातोें में 10 जून कोे एक-एक हजार रूपए डाले जाएंगे। सीहोर मेें नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी व समाजसेवी, भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सम्मान व उनके आर्थिक सुदृढीकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगी। शासन द्वारा महिलाओं को योजना के संबध में उनकी पात्रता होने पर स्वीकृति पत्रों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लाडली योजना के अनुसार यह स्वीकृत पत्र प्रदेश की हर पात्र महिला के घर में जाकर दिया जाएगा। इसकी शुरुआत उन्होंने स्वयं की है। उन्होंने लाडली बहनों से अपील करते हुए कहा है कि वे लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र प्राप्त करने किसी भी कार्यालय में न जाएं अपने घर में रहे।
कांग्रेस शिविर लगाकर भरवा रही योजना के आवेदन-
कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारी जगह-जगह शिविर लगाकर नारी सम्मान योजना के आावेदन भरवा रहे हैैं। नारी सम्मान योजना का महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सीहोर नगर के मंडी फ्री गंज क्षेत्र में वार्ड 22 और 23 के लिए शशांक सक्सेना समर्थकों ने शिविर लगाकर नारी सम्मान योजना के फार्म भरे। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शिविर में पहुंची, जिनके नारी सम्मान योजना के फार्म कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरे। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रदीप सरकार ने वार्ड की महिलाओं को नारी सम्मान योजना के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि कमलनाथ ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। शिविर में कांग्रेस नेता प्रदीप सरकार, पार्षद विवेक राठौर, पूर्व पार्षद रामप्रकाश चौधरी, एसकुमार राठौर, जिला मीडिया प्रभारी कपिल सूर्यवंशी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tra carne alla griglia e cottura lenta, MEAT TO valorizza ogni taglio con ricette precise e sapori decisi. Scopri come approfondire questa arte in cucina. come dicono gli amici, pasta lessare o arrostire, insalata pronta in anticipo zuppa di salmone pronta sembrano pomodori marinati con cipolla Quando la fame arriva all'improvviso, le ricette di MEAT TO aiutano a scegliere piatti gustosi e semplici da preparare.