Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीएम शिवराज बुदनी विधानसभा के नेताओें के साथ करेंगे टिफिन पार्टी

भाजपा सलकनपुर मंडल के पदाधिकारियोें के साथ आंवलीघाट में करेंगे टिफिन पार्टी के साथ चर्चा

सीहोर। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गईं हैं। इसको लेकर सभी नेता जहां अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय हैैं तो वहीं चुनाव लड़ने के दावेदारों ने भी अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपने विधानसभा क्षेत्र बुदनी में लगातार सक्रियता दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां बुदनी विधानसभा के शहरोें, गांवों में होने वाले गौरव दिवस एवं अन्य धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में शामिल होे रहे हैं तो वहीं वे लगातार क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए हैं। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने बुदनी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में पहुंचकर टिफिन पार्टी शुरू कर रहे हैं। इसी कड़ी में पहली टिफिन पार्टी वेे भाजपा सलकनपुर मंडल के पदाधिकारियोें के साथ करने जा रहे हैं। इसके लिए सीएम शिवराज का आंवलीघाट आने का कार्यक्रम तय किया गया है। वे यहां पर बुधवार को करीब 4 बजे पहुंचेंगे एवं भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा सहित मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठकर टिफिन पार्टी के साथ चुनावी तैैयारियोें को लेकर चर्चा भी करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान सांसद रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। टिफिन पार्टी को लेकर जब सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा से चर्चा की गई तोे उनका कहना है कि बुदनी विधानसभा सीएम का गृह क्षेत्र है। वे यहां पर हमेशा आते रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ चुनावी साल में ही उनके यहां पर दौरे होे रहे हैं। वे समय-समय पर मां नर्मदा एवं मां विजयासन के दर्शन के लिए आते रहते हैं। इस बार मुख्यमंत्रीजी मां नर्मदा के दर्शन केे लिए आंवलीघाट पहुंच रहे हैं और इस दौरान वे भाजपा नेताओं, पदाधिकारियोें एवं कार्यकर्ताओें के साथ बैठकर चर्चा करेंगे।
मंत्रिमंडल के साथ भी करतेे हैं टिफिन कैबिनेट-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐसा नहीं है कि पहली बार टिफिन पार्टी करने जा रहे हैं। वे अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों केे साथ कई बार टिफिन कैबिनेट एवं टिफिन पार्टी कर चुके हैं। टिफिन पार्टी के दौरान सभी अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर आतेे हैं और फिर एक-दूसरे के टिफिन में से सभी खाते हैैं। अब इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनेे विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारियोें के साथ ऐसा प्रयोग करने जा रहे हैं। इस दौरान वेे मंडल के अंतर्गत आनेे वालेे क्षेत्रोें की स्थिति पर चर्चा करेंगेे तोे वहीं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियोें को लेकर भी चर्चा करेंगे।
ढाई घंटे रहेंगेे पदाधिकारियोें के बीच-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 जून बुधवार को आंवलीघाट पहुंच रहे हैैं। इससे पहले वेे रायसेन जिले के बम्होरी जाएंगे। वहां से वे करीब 4 बजे आंवलीघाट पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री सलकनपुर मंडल के पदाधिकारियोें के साथ लगभग ढाई घंटेे बिताएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा सहित अन्य पदाधिकारियोें के साथ टिफिन पार्टी करेंगे एवं उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी करेेंगे।
अन्य मंडलों मेें भी आ सकते हैं मुख्यमंत्री-
भाजपा सलकनपुर मंडल के पदाधिकारियोें के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री बुदनी विधानसभा केे अन्य मंडलोें मेें भी जा सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री वहां भी टिफिन पार्टी के साथ पदाधिकारियोें सेे चर्चा कर सकते हैैं। फिलहाल मुख्यमंत्री की इस टिफिन पार्टी की चर्चाएं राजनीतिक गलियारोें में चर्चा का विषय बनने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button