Newsआष्टासीहोर

देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा की शिक्षिका रोहिणी कलम चीन में करेगी देश का प्रतिनिधित्व

आष्टा। 20 जून 2023 को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में 19वें एशियन गेम्स, होंगझाऊ, चीन के लिए भारतीय जुदृजित्सू टीम का चयन ट्रायल हुआ। इसमें देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा की शिक्षिका रोहिणी कलम को सफलता प्राप्त हुई। 16 सदस्यीय भारतीय टीम में 8 पुरुष एवं 8 महिलाओं का चयन किया गया। गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम (52 किलोग्राम भार वर्ग में) ने 19वें एशियन गेम्स, होंगझाऊ, चीन के लिए भारतीय जुजित्सू टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। रोहिणी कलम ने बताया कि वह विगत कई वर्षों से एशियाई खेलों के लिए मेहनत कर रही थी और उनके द्वारा कई अंतरराष्ट्रीय, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन चैंपियनशिप, एशियन इंडोर मार्शल आर्ट गेम्स, एशियन बीच गेम्स, राष्ट्रीय प्रतियोगिता जैसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 23 स्वर्ण, 14 रजत एवं 9 कांस्य प्राप्त किए जा चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण, 13 रजत एवं 11 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। मध्यप्रदेश शासन की विक्रम अवॉर्ड की सूची में भी नाम नामांकित किया गया है। रोहिणी का एशियाई खेलों में चयन होने पर पूरे मध्यप्रदेश के खिलाडियों का सुनहरा भविष्य बनाने के लिए हौसला मिलेगा। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक धु्रव कुमार तिवारी, पायल अली, बहादुर सिंह, ज्ञान सिंह ठाकुर, आदिल अली प्राचार्या डॉ. संगीता सिन्हा तथा देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा विद्यालय परिवार ने रोहिणी कलम को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu si želiš hitro večerjo, ki bo okusna in hranljiva. Preprosti recepti pokažejo, da zdrava izbira ne zahteva veliko časa, zato je vredno temo podrobneje raziskati. Mokre gobe težko dobijo močan ogenj Jeseni se krompir soli po cvrtju Vroča ponev izsuši zamrznjene kotlete znanci svetujejo sestavina za mehko predolgo pečeno omleto Na pogled nedolžno mešanje, polnjeni deruni so pripravljeni v 20 minutah na videz preprosta napaka s kvasom Jeseni zadiši po makovem pecivu Pesa v slani vodi znanci svetujejo, a ribe najprej ogrejte Na kuhinjskem tri podrobnosti za sočne piščančje prsi Poleti zvijte hiter zavitek s Jesenski okusi za jutranji obrok Znanci svetujejo bučni Škrobna voda rešuje omako brez znanci svetujejo hitro kisanje zelja Ko se po službi vrnemo lačni, je preprost domač obrok pogosto najboljša izbira. Sveže sestavine in malo načrtovanja poskrbijo za okusno, uravnoteženo večerjo.