Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुधनी में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा से पहले हनुमानजी, सहित कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। सीहोेर जिले में भी यात्रा अब तक आष्टा, इछावर एवं सीहोर विधानसभा में पहुंच चुकी है तो वहीं अब 22 अगस्त को बुधनी विधानसभा में भी पहुंच रही है। बुधनी विधानसभा के बुधनी से यात्रा सुबह करीब 11 बजे शुरू होगी। यहां पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोेमर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान, सांसद रमाकांत भार्गव रथ पर सवार होंगे। यात्रा में अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान का शामिल होना तय नहीं हुआ है। इससे पहले विरोध की आशंका के बीच पुलिस ने बुधनी विधानसभा के कांग्रेस नेता एवं प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री विक्रम मस्ताल शर्मा हनुमानजी, सरपंच प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता अनिरुद्ध दुबे, विपत सिंह उइके सहित करीब एक दर्जन से अधिक नेेताओं, कार्यकर्ताओें कोे नजरबंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन नेताओं को नजरबंद करके रेहटी स्थित रेस्ट हाउस मेें रखा है। यहां बता देें कि यात्रा कोे लेकर विक्रम मस्ताल शर्मा हनुमानजी ने एक दिन पहले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा को बर्बाद यात्रा करार दिया था तो वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी से पूछा है कि किस बात का आशीर्वाद ले रहे हैं। किसानों को मुआवजा न देने का आशीर्वाद, यूरिया न देने का आशीर्वाद, बिजली की कटौती करने का आशीर्वाद, महिलाओं को सुरक्षा न देने का आशीर्वाद, बेहतर सड़कें न देने का आशीर्वाद…। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्रीजी यदि आपको कुछ करना ही है तो किसानों को उनकी खराब हुई फसलों का मुआवजा दे दो। उन्होंने यात्रा का विरोध भी जताया है, वहीं कांग्रेस की तैैयारियां थीं कि यात्रा कोे काले झंडे दिखाए जाएंगे, लेकिन इससेे पहले ही रेहटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर दिया है।
भाजपा ने की स्वागत की भव्य तैयारियां-
जन आशीर्वाद यात्रा कोे लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तैयारियां की गईं हैं। जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर यात्रा पर फूलों की बारिश की जाएगी तोे वहीं यात्रा कोे लेकर नेताओें, कार्यकर्ताओें में उत्साह है एवं उन्होेंने नगर को पोस्टरों से भी पाट दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने बताया कि जनता का आशीर्वाद लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। अब तक सीहोर जिले की तीन विधानसभाओें में यात्रा निकाली जा चुकी है और अब बुधनी विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा पहुंच रही है। यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तैयारियां की हैं। यात्रा की शुरूआत बुधनी से होगी। यात्रा के दौरान 3 मंच सभाएं, 12 से अधिक रथ सभाएं होंगी तो वहीं 100 से अधिक स्थानों पर स्टेज बनाकर जन आशीर्वाद यात्रा की भव्य अगवानी एवं फूलों की वर्षा की जाएगी। यहां पर पहली मंच सभा होेगी। इसके बाद यात्रा का पड़ाव बुधनी से चलकर बायां, सलकनपुर, मालीबायां सहित अन्य स्थानों पर होगा। दूसरी मंच सभा रेहटी के पुराने बस स्टैंड पर होगी। रेहटी में यात्रा दोपहर करीब 2 बजे तक पहुंच सकती है। यहां से यात्रा भैरूंदा की तरफ बढ़ेगी। इस दौरान रास्तेे में सतराना, नंदगांव सहित अन्य स्थानोें पर रथ सभाएं भी होंगी। भैरूंदा के जेपी मार्केट में भी मंच सभा के साथ यात्रा का समापन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zaljubljeni v omrežju: Najbolj ganljive zelene zastave v razmerju Najboljši način za odstranitev Kako očistiti Mesečna jajca z eno samo sestavino: Jaroslav Lata deli svoje izkušnje o uporabi Kako se za vedno znebiti plevela na zelenjavnem Mehke in udobne prevleke za posteljo za Vas nakup - Kumare Bodo Zdržale Do Zmrzali: Pozimi se ne morem naveličati tega preliva: okušen in Dekle je omrežje razburilo s priznanjem o Kako izdelek Bo Vaso Straniščno Kako pobeliti Napad na Ukrajino: vzgojeni in Ubijalski prigrizek: namaz na kruhu iz najpreprostejših sestavin - Koliko vode morate popiti na dan Recept za domačo enolončnico za Nova metoda prebujanja in preizkušanja MiRNA lilijebo v le nekaj Kako se ne raztopiti v ljubezni in ne postati