Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

डबल इंजन की सरकार रच रही है इतिहास: नरेंद्र सिंह तोमर

 बुधनी विधानसभा में पहुंची भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हुए शामिल

बुधनी। देश-प्रदेश के विकास में भाजपा की डबल इंजन की सरकार कई इतिहास रच रही है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने विकास के कई आयामों को गढ़ा है। 2003 से पहले मध्यप्रदेश की स्थिति सबने देखी है। गड्ढों में सड़कें हुआ करती थीं, लोगों को लालटेन जलाकर भोजन पकाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसी स्थितियां नहीं हैं। अब 24 घंटे बिजली मिल रही है, प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। हर तरफ विकास ही विकास नजर आ रहा है। ये बातेें केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव समिति के प्रभारी नरेंद्र सिंह तोेमर ने कही। वे बुधनी में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बुधनी में मंच सभा कोे संबोधित कर रहे थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोेमर भोेपाल से बुधनी पहुंचे। यहां पर उनकी भव्य अगवानी की गई।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में यात्रा बुधनी विधानसभा में भी पहुंची। यात्रा की शुरूआत बुधनी में मंच सभा के साथ हुई। इसकेे बार जन आशीर्वाद यात्रा का रथ रवाना हुआ। रथ पर केंद्रीय मंत्री नरेेंद्र सिंह तोेमर, प्रदेश सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद रमाकांत भार्गव, सीएम पुत्र कार्तिकेय सिंह चौैहान, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय भी सवार हुए। रथ के आगे-आगे डीजे एवं बाईक पर सवार युवा चल रहे थे। पीछे-पीछे रथ पर सवार नेता जनता से आशीर्वाद मांग रहे थे।

कांग्रेस की नीति खाने, भाजपा की नीति देने की है-
जन आशीर्वाद यात्रा बुधनी से रवाना होकर भाजपा सलकनपुर मंडल के नकटीतलाई में पहुंची। यहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा के नेतृत्व में यात्रा की भव्य अगवानी की गई। इस दौरान ढोल बजाकर यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा शाम करीब 6 बजे रेहटी नगर में पहुंची। यहां पर भी जन आशीर्वाद यात्रा का 16 से अधिक मंचों से फूलवर्षा कर स्वागत-सत्कार किया गया। रेहटी नगर के पुराने बस स्टैंड पर मंच सभा रखी गई। यहां नर नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल सहित पार्षदों एवं स्थानीय नेताओें ने नेताओें का स्वागत, सत्कार किया। यहां पर युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोेमर नेे उपस्थित लोगों को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोेमर नेे कहा कि भाजपा की नीति हमेशा सेे देने की रही है। इसी का परिणाम है कि भाजपा ने हमेशा से कई जनहितैषी योजनाएं लोगों कोे दी हैं। घर दिए हैं, अब लाड़ली बहनाओें को एक हजार रूपए प्रतिमाह भी दिए जा रहे हैं। किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है, लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में हमारे द्वारा दी गई योजनाओें कोे ही बंद कर दिया गया था। कांग्रेस की हमेशा से नीति रही है लेने की और उन्होंने भाजपा द्वारा दी गई योजनाओें को भी लोगों से छीन लिया। कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि बुधनी विधानसभा में विकास के कई आयामों को गढ़ा गया है। यहां के गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाया गया है तोे वहीं घर-घर सरकार की योजनाएं पहुंची रही हैं। इस दौरान भाजपा सरकार के अन्य विकास कार्यों को भी गिनाया गया तो वहीं कांग्रेस के शासनकाल के दौरान बंद हुई योजनाओं को भी बताया गया। यात्रा का समापन भैरूंदा में मंच सभा के साथ किया गया। इससे पहले कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत मंच से स्वागत सत्कार हुआ।

रास्तेेभर हुई फूलों की वर्षा एवं स्वागत-सत्कार-
जन आशीर्वाद यात्रा का रथ बुधनी से रवाना हुआ। इस दौरान गांव-गांव में लोगों ने स्वागत मंच बनाकर जन आशीर्वाद यात्रा की भव्य अगवानी की एवं फूलों की बारिश की। यात्रा के दौरान रथ सभाएं भी हुईं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। रास्तेेभर 100 से अधिक स्थानों पर स्वागत मंच से यात्रा की अगवानी की गई। जन आशीर्वाद यात्रा के रथ के आगे-पीछे भाजपा नेताओें की गाड़ियोें का काफिला लगातार चलता रहा। बुधनी विधानसभा के स्थानीय नेताओें ने यात्रा में पहुंचकर यात्रा की अगवानी की।

यात्रा से पहले कांग्रेसियों कोे किया नजरबंद, नहीं कर सके विरोध-
बुधनी विधानसभा में यात्रा के विरोध की आशंका के बीच पुलिस ने बुधनी विधानसभा के कांग्रेस नेता एवं प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री विक्रम मस्ताल शर्मा हनुमानजी, विपत सिंह उइके सहित करीब एक दर्जन से अधिक नेेताओं, कार्यकर्ताओें को नजरबंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन नेताओं को नजरबंद करके अलग-अलग जगह रखा। यहां बता दें कि यात्रा को लेकर विक्रम मस्ताल शर्मा हनुमानजी ने एक दिन पहले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा को बर्बाद यात्रा करार दिया था तो वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी से पूछा है कि किस बात का आशीर्वाद ले रहे हैं। उन्होंने यात्रा का विरोध भी जताया था, वहीं कांग्रेस की तैयारियां यात्रा कोे काले झंडे दिखानेे की भी थी, लेकिन इससेे पहले ही रेहटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se dozvědět tajemství úspěšného pěstování zeleniny na zahradě? Nebo potřebujete tipy na rychlé a chutné recepty? Navštivte náš web plný užitečných rad a lifestylových triků pro každodenní život. Zde najdete inspiraci pro zdravé jídlo, praktické nápady pro domácnost a mnoho dalších užitečných informací. Připojte se k naší komunitě a objevte nové možnosti pro zlepšení kvality života! Nedívejte se kočce do očí, tohle se může stát" - Okurky budou posypany plodinou, stačí Proc vyhoření začíná slovy: "Všechno je v Tajemství zmrzlého zámku: Co byste nikdy neměli Rajčatový protlak vs Kočky a kozlík lékařský: Proč Jak získat bohatou sklizeň jahod díky Ricotta je past na kupce: jak z 7 potravin, které pomáhají zachovat zrak dospělým Odumírání Kohoutek Jak přestat Vyzkoušejte tyto užitečné triky pro každodenní život a objevte nové recepty pro vaření. Naše články o zahradničení vám pomohou vytvořit dokonalou zahradu. Získejte užitečné rady a tipy, které vám usnadní každodenní život.