Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीएम शिवराज बोले- मैं सामाजिक क्रांति हूं, दे डाली 312 करोड़ की सौगात

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं सामाजिक क्रांति हूं और लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के दिन-रात काम कर रहा हूं। मैं सरकार नहीं परिवार चला रहा हूं। जैसे सब लोग अपने परिवार की चिंता करते हैं, वैसे ही मैं अपने प्रदेश रूपी परिवार की चिंता करते हुए सुख सुविधाएं देने के लिए निरंतर काम कर रहा हूं। मुख्यमंत्री भैरूंदा विकासखंड के ग्राम मंडी में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन तथा लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 312 करोड़ रूपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात दी।
मुख्यमंत्री ने गत दिवस की गई 21 से 23 वर्ष की अविवाहित बहनों को भी लाडली बहना योजना से लाभान्वित करने की बात को दोहराते हुए कहा कि लाडली बहना योजना से बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से बहनों को घर-परिवार के साथ ही समाज में भी सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि मैंने बहनों को पैसे ही नहीं, सम्मान भी दिलवाया है। लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि से अब बहनें अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर रही हैं। लाडली बहना योजना के तहत एक हजार रूपए प्रति महीने मिलने वाली राशि को अब 1250 रूपए कर दिया गया है। हर लाडली बहना को 250 रूपए के मान से बढ़ाते हुए 3000 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठवीं और नवमीं कक्षा के दूसरे गांव स्कूल पढ़ने जाने वाले बच्चों को साइकिल खरीदने के लिए 4500 रूपए की राशि दी गई है, ताकि उन्हें स्कूल जाने में कोई परेशानी न हो। कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25 हजार रूपए दिए गए हैं। इसके साथ ही जो बच्चे 12वीं कक्षा में अपने स्कूल में टॉप आए है, उनमें बेटा और बेटी को स्कूटी दी गई है।

312 करोड़ रूपए के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन –
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 190 करोड़ 11 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सीप अंबर सिंचाई परियोजना काम्प्लेक्स फेस-2 का भूमिपूजन किया है। इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद 26 गांवों की 13 हजार 457 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। इस परियोजना में नर्मदा नदी से पम्प हाऊस के माध्यम से पानी लिफ्ट कर प्रेशेराइज्ड पाइप प्रणाली और स्काडा तकनीकी द्वारा सिंचाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि 77 करोड़ 59 लाख की लागत से बनी नीलकंठ पेयजल परियोजना से पेयजल प्रदाय कार्य का भी आज शुभारम्भ किया गया है। इससे अब 44 ग्रामों के 6374 घरेलू नल कनेक्घ्शनों के द्वारा लगभग 39,608 लोगो को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में 11 करोड़ 92 लाख की लागत से ग्राम टिगाली (त्रिवेणी संगम) में घाट, रिटेनिंग वॉल एवं एप्रोच रोड़ निर्माण कार्य, 11 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत से सातदेव घाट एवं रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य, चार करोड़ 3 लाख रूपए की लागत से मण्डी में घाट एवं रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से खडगाँव बेराज, 2 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से सोयत बेराज, 2 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत से रेमलबाबा बेराज, 2 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत से आगरा 2 बेराज, दो करोड़ 9 लाख 60 हजार रूपए की लागत से सीलकंठ मेन रोड से मुक्तिधाम तक मार्ग निर्माण तथा 2 करोड़ 06 लाख रूपए की लागत से सतराना बेराज के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है। इन सभी निर्माण एवं विकास कार्यों के पूर्ण होने से आमजन को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एक करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से नीलकंठ में घाट निर्माण कार्य तथा 81 लाख रूपए की लागत से मण्डी में घाट निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया। इस दौरान अनेक बहनों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान को राखी भेंट की गई। उन्होंने नल जल योजना के तहत लाभान्वित हितग्राही ग्राम सोंठिया निवासी श्रीमती मोनिका बाई से वर्चुअली बात कर घर में नल से जल पहुंचने की जानकारी ली और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री गुरू प्रसाद शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सांसद रमाकांत भार्गव, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष निर्मला बारेला, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Найдите все животные на картинке за 10 секунд: головоломка, Трудно найти ошибку быстро: тест