धर्म

28 नवंबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: आज मध्यम फलदायी होगा। यात्रा में असुविधा हो सकती है, इसलिए मास्क हमेशा लगाकर रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चीजों को खोने से बचाने का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में परेशानी बढ़ेगी। संबंधों में टकराव रहेगा।

वृष राशि: आज व्यवसायिक यात्रा लाभ देगी। दोस्तों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। बाहर जाने से पहले भगवान को याद कर लें और मास्क जरूर पहने। आपकी सेहत और वाहन के लिए जरुरी है।

मिथुन राशि: आज दिन चमत्कारी रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। ऑफिस के कार्य की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा, जिससे आपको लाभ होगा। बाहर ना जाए, बीमारी से संक्रमित हो सकते हैं।

कर्क राशि: जातक आज मिश्रित फलदायी होगा। प्रेम में निराशा और हताशा रहेगा। भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करना पड़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है, मन दुविधा में रहेगा। किसी दोस्त की वजह से आज चीजें बिगड़ेंगी, सतर्क रहे। नौकरी के ऑफर मिलेंगे। आज शिवजी की पूजा और व्रत करें।

सिंह राशि: आज वाद-विवाद से बचें। ऑफिस में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से निराशा हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। परिवार के साथ घर पर ही मस्ती करेंगे और खुशनुमा पल का आनंद लेंगे। सूर्य को चल चढ़ाएं। सुंदरकांड का पाठ करें लाभ मिलेगा।

कन्या राशि: संतोष और शांति का रहेगा। काम में विस्तार होगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी अच्छी कंपनी से नौकरी के ऑफर मिलेंगे।

तुला राशि: आज शुभ फल मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। आज के दिन संतान की चिंता रहेगी। समय उनके कामों में व्यतीत होगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। बिजनेस या नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सेहत का भी ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि: जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं से भरा रहेगा। इसके बावजूद धन लाभ होगा। आज का किया हुआ काम भविष्य के लिए लाभदायक है,इसलिए सोच-समझकर ही निर्णय लें। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। बाहर यात्रा ना करें। किसी अजनबी से मुलाकात नुकसान पहुंचा सकती है,सतर्क रहे।

धनु राशि: आज सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। विरोधी शांत होंगे। दोस्तों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता जातक को सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। माता-पिता का ख्याल रखें।

मकर राशि: जातक के लिए दिन मिश्रित फलदायी होगा। जातक के कामों में रुकावट आ सकती है। नौकरी में ट्रांसफर का योग रहेगा। मन अशांत रहेगा। अध्यात्म में मन लगाएं शांति मिलेगी। यात्रा में असुविधा हो सकती है, मास्क लगाकर ही कोई यात्रा करें। गुरू मंत्र का जप करें। सेहत का खास ख्याल रखें । परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना जरूरी है।

कुंभ राशि: प्रभाव व कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। आज संतान की तरफ से सुखद व उन्नति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में खुशी मिलेगी। बिजनेस में दूसरों पर भरोसा ना करें।

मीन राशि: आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने का योग है। विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा, साथी सहयोग करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बिजनेस में नुकसान तय है।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skillnader mellan två män: Blixtsnabb IQ-test: hitta utomjordingen i En pussel för de "utvalda få": endast De tre skillnaderna mellan flickorna En gåta för En gåta för de mest Uppdagande av ett märkligt misstag bland sakuraträden: en snabb Bara en riktig detektiv