Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव: अयोध्या से आए अक्षत घर-घर पहुंचाए, होगा श्रीराम चरित मानस यज्ञ

रेहटी। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव को लेकर देशभर में धूम है तो वहीं जमकर तैयारियां भी की जा रही हैं। महोत्सव को लेकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। श्रीराम लला महोत्सव को लेकर अयोध्या से आमंत्रण के लिए अक्षत भेजे गए हैं, जिन्हें घर-घर पहुंचाया जा रहा है। रेहटी में भी अयोध्या से आए अक्षत को घर-घर पहुंचाया गया है। इधर नगर में श्रीराम चरित मानस यज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है। यह आयोजन 17 से 25 जनवरी तक नगर के हनुमान मंदिर हनुमान चौक पर चलेगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है।
इस समय हर तरफ श्रीराम लला महोत्सव की धूम है। प्राण-प्रतिष्ठा महोतसव को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अयोध्या से आए अक्षत को घर-घर पहुंचाकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। रेहटी में भी आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, स्वयं सेवकों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस दौरान उन्होंने नगर में धूमधाम से अक्षत कलश यात्रा निकाली एवं घर-घर पहुंचकर अक्षत रखकर लोगों को अयोध्या पहुंचने का आमंत्रण दिया।
श्रीराम चरित मानस यज्ञ का आयोजन-
रेहटी नगर में श्रीराम चरित मानस यज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 17 से 25 जनवरी तक नगर के हनुमान मंदिर हनुमान चौक पर होगा। यहां पर श्रीरामचरित मानस के अखंड 151 पाठ किए गए हैं। ये पाठ पूर्ण होने एवं शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ का आयोजन रखा गया है। इस दौरान 17 जनवरी को हेमाद्रि, कलश यात्रा, पंचाग पूजन, मंडप प्रवेश के साथ ही यज्ञ का शुभारंभ होगा। इसके बाद 21 जनवरी को महादेव का नगर भ्रमण एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 22 जनवरी को शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा होगी तो वहीं 25 जनवरी को यज्ञ पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण के साथ ही विदाई का कार्यक्रम किया जाएगा। श्रीराम चरित मानस यज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित जमनाप्रसाद शास्त्री नंदगांव वाले रहेंगे। आयोजन को लेकर यहां पर भव्य तैयारियां भी चल रही हैं। आयोजन समिति तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। श्रीराम चरित मानस यज्ञ का आयोजन समस्त नगरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन समिति ने इस कार्यक्रम में सभी नगरवासियों सहित आसपास के धर्मावलंबियों से भी इस यज्ञ में शामिल होने एवं आहूति देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café refroidit, une recette simple peut changer le repas. Le sujet mérite d'être approfondi. le petit détail pour Sauce fumée aux cerises pour grillades Et si vous testiez cette idée dès ce soir ? Une recette simple, quelques bons produits et une touche personnelle suffisent pour régaler vos convives.