धर्म

जानिए कैसे हो रही है इस बार हिंदू नववर्ष 2081 की शुरुआत

अभी हिंदूनव संवत्सर 2080 चल रहा है। इसके बाद 9 अप्रैल 2024 से विक्रम संवत 2081 प्रारंभ हो जाएगा। हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र माह से होती है। चैत्र माह इस नववर्ष का पहला माह है। हर संवत्सर यानी नववर्ष का नाम भिन्न होता है। जैसे वर्तमान में चला रहा संवत्सर पिंगला शोभकृत नाम से प्रसिद्ध है। बालाजी ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र सीहोर के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ गणेश शर्मा ने बताया कि हिंदू माह 2080 चल रहा है और 9 अप्रैल 2024 से विक्रम संवत 2081 प्रारंभ हो जाएगा। इस 2081 के संवत्सर का नाम क्रोधी रहेगा। पंचांग भेद से इसका नाम कालयुक्त है, इसका राजा मंगल है और मंत्री शनि होगा। इस वर्ष ग्रहों के दशाधिकार में 7 विभाग क्रूर ग्रहों को और 3 विभाग शुभ ग्रहों को मिले हुए हैं। मंगल के राजा और शनि के मंत्री होने से यह वर्ष बहुत ही उथल-पुथल वाला रहेगा। शासन में कड़ा अनुशासन देखने को मिलेगा।
इस नववर्ष विक्रम संवत को सभी हिन्दी भाषी राज्यों में इसे गुड़ी पड़वा के नाम से जाना जाता है। दरअसल, जिस तरह प्रत्येक माह के नाम नियुक्त हैं, जैसे चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, अगहन, पौष, माघ और फाल्गुन, उसी तरह प्रत्येक आने वाले वर्ष का एक नाम होता है। 12 माह के 1 काल को संवत्सर कहते हैं और हर संवत्सर का एक नाम होता है। इस तरह 60 संवत्सर होते हैं। वर्तमान में विक्रम संवत् 2080 से ’पिंगला’ नाम का संवत्सर प्रारंभ होगा। इसके पहले नल संवत्सर चल रहा था।

हिंदू नववर्ष 2081 में आपके लिए कैसा रहेगा राशिफल-

चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह 9 अप्रैल 2024 मंगलवार से प्रारंभ होगा। बाला जी ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र सीहोर के ज्योतिषाचार्य पं सौरभ गणेश शर्मा ने बताया कि इस बार विक्रम संवत 2081 प्रारंभ होगा, जिसका राजा मंगल और मंत्री शनि है। हिंदू नव वर्ष अनुसार आपकी राशियों का राशिफल।

मेष राशि: आपकी राशि का स्वामी मंगल है। मंगल इस वर्ष का राजा है। आपके लिए यह नया वर्ष शुभ फलदायी रहेगा, क्योंकि गुरु की शुभ स्थिति के कारण आपको लाभ होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। गुरु और मंगल की ओर से इस वर्ष आपको खास तोहफा मिलने वाला है। हो सकता है कि नई प्रॉपर्टी मिले या नया वाहन आप खरीद लें।

वृषभ राशि:
आपकी राशि के स्वामी शुक्र है। शुक्र शनि की मित्रता है। शनि इस वर्ष का मंत्री है। आपके लिए यह नया संवत्सर लाभदायक होगा, क्योंकि आपकी राशि में गुरु का गोचर होने वाला है। कार्य में सफलता मिलेगी। धर्म और कर्म के काम में मन लगेगा। शनि और गुरु की ओर से आपको भी खास तोहफा मिल सकता है। हो सकता है कि कोई लग्जरी आइटम आप खरीदें या कार खरीद लें।

मिथुन राशि:
आपकी राशि के लिए नया वर्ष विक्रम संवत 2081 शुभ साबित हो सकता है। यह हिंदू नववर्ष जीवन में सुख औ समृद्धि को लाएगा। परिवार और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अटेक कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क राशि:
आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा है। प्रतिपदा तिथि की सोमवार से प्रारंभ हो रही है। आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। नववर्ष में इस प्रभाव से आपको थोड़ी राहत मिलेगी और आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। शनि देव के साथ ही चंद्रमा आपके लिए सफलता की नई राह खोलेंगे। आपको आपके परिवार की ओर से कोई खास तोहफा मिल सकता है।

सिंह राशि:
आपकी राशि के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। हालांकि नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों को अच्घ्छा बनाकर रखने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि:
आपकी राशि के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस वर्ष सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। शनिदेव की कृपा से नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारी हैं तो सावधानी से कार्य करना होगा। वैवाहिक जीवन में राहु और केतु के प्रभाव से समस्याएं बढ़ेंगी।

तुला राशि:
इस राशि के लिए भी हिंदू नववर्ष शुभ फलदायक रह सकता है, क्योंकि गुरु आपके लाभ भाव में विराजमान है। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके चलते पुराने निवेश से लाभ मिलेगा और शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी लाभ मिल सकता है। अगर नौकरी या कारोबार में कोई बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इस कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि:
आपके लिए विक्रम संवत 2081 आर्थिक तंगी को दूर करने वाला रहेगा, जिसके चलते भौतिक सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा। निवेश से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। वर्ष का राजा मंगल होने के कारण नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो कोई नय व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं। लंबी यात्रा का योग है।

धनु राशि:
आपकी राशि के लिए हिंदू नववर्ष 2081 काफी सकारात्मक सिद्ध होगा। नौकरी और करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि:
इस वर्ष आपके लोगों से संबंध बेहतर होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सुख और शांति स्थापित होगी। आर्थिक समस्या का हल निकलेगा। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में सावधानी से कार्य करना होगा।

कुंभ राशि:
आपकी राशि के स्वामी शनि है और शनि इस वर्ष के मंत्री है। इस राशि के जातकों के लिए मंगल का राजा होना और शनि का मंत्री होना लाभकारी रहेगा। शनिदेव का विशेष आशीर्वाद मिलने के कारण आपके जीवन में कुछ नया होने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन राशि:
आपकी राशि के लिए मंगल सहयोगी हो सकता है। इसके प्रभाव के चलते नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी और भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।

पंडित सौरभ गणेश शर्मा, ज्योतिषाचार्य, बालाजी ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र शास्त्री कॉलोनी स्टेशन रोड सीहोर
मोबाइल 9229112381

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se sprašujete, kako združiti okus in zdravje na krožniku? Koristni nasveti vam pomagajo temo bolje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno Jeseni: zakaj pica ostane Pogosta napaka: solata iz ko zadiši po čokoladni vafljevi torti Med pečenjem in kuhanjem zelenjave je razlika podobna kot med hrustljavim in mehkim zalogajem: oboje je lahko okusno. Z nekaj zelišči in malo olja ohranimo tudi hranilno vrednost.