Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर : भाजपा के स्थापना दिवस पर लिया ’अबकी बार-400 पार’ का संकल्प

जिलेभर के सभी 22 मंडलों में हुए आयोजन

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सीहोर जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां जिले के सभी 22 मंडलों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ तो वहीं अबकी बार-400 पार का संकल्प भी लिया गया। सीहोर जिला मुख्यालय पर नगर मंडल अध्यक्ष एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रिंस राठौर की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान भाजपा के पितृ पुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण भी किया गया। जिलाध्यक्ष रवि मालवीय भैरूंदा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा सलकनपुर मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया। कई स्थानों पर दीवार लेखन किया गया। आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान नए सदस्यों को पार्टी में शामिल कर उनका स्वागत किया गया। स्थापना दिवस पर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने लाभार्थी संपर्क अभियान एवं बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत लाभार्थियों से भी संपर्क किया। सीहोर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर सीहोर जिले में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा गया। स्थापना दिवस पर सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय भैरूंदा के बूथ पर शामिल हुए। आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आष्टा के कई बूथ पर पहंुचकर स्थापना दिवस के कार्यकम में शामिल हुए। राजस्व मंत्री एवं इछावर विधायक करणसिंह वर्मा इछावर नगर के वार्ड क्रमांक 12 के बूथ पर आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। सीहोर जिले के सभी 22 मंडलों के मंडल अध्यक्षों सहित सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों ने भी जिले में स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए।

दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है भाजपा: अरोरा
भाजपा के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भी अपने कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का शाल, श्रीफल एवं भाजपा का गमछा पहनाकर उनका स्वागत-सम्मान भी किया। इस दौरान भाजपा नेता श्री अरोरा ने भाजपा के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि जनसंघ से भाजपा तक भारतीय जनता पार्टी ने देशहित में कार्य किया है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा पूर्ण किया जा रहा है। श्री अरोरा ने कहा कि वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में भी केंद्र में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है। विदिशा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोपाल लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा और देवास लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया है। इस बार 400 पार का लक्ष्य हम सबको प्राप्त करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में फिर से देश की बागडोर सौंपना है। स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता सेवा यादव, राजू गोयत, भाजपा कार्यकर्ता सहित नागरिकगण मौजूद रहे।
ग्राम मट्ठागांव एवं सोयत में भी मनाया स्थापना दिवस-
भाजपा का स्थापना दिवस रेहटी तहसील के ग्राम मट्ठागांव एवं ग्राम सोयत में भी मनाया गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके माल्यार्पण किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा को भी उपस्थित लोगों के समक्ष रखा गया। भाजपा चकल्दी मंडल अध्यक्ष शेषनारायण पंवार ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है। आज देश ने विश्व के नक्शे पर अपनी पहचान बना ली है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भी बन गई है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब देश और प्रदेश में विकास नजर आ रहा है। हर तरफ विकास के कार्य हुए हैं। भाजपा की रीति नीति ही ऐसी है कि अब कांग्रेस पार्टी से भी कई नेता, कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं और वे भी अब देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाना चाहते हैं। इस अवसर पर भाजपा चकल्दी मंडल के पदाधिकारी अशोक पवार, पुनीत यादव, पूर्व सरपंच रामकृष्ण यादव, महेश डाले सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर ग्राम मट्ठागांव में भाजपा के स्थापना दिवस पर समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वरिष्ठ नेता अनार सिंह चौहान, सरपंच रिखीराम यादव, भगवान सिंह पाल, राकेश पटेल, डॉ प्रेमी यादव, सुल्तान पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, si želimo hitre, okusne in zdrave jedi, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. kako pripraviti marinirane Jeseni pripravite bučno pico s sirom Jeseni dodajte za sočnejše meso Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, koliko živil je še pri roki. Iz njih lahko pripravimo preprost, hranljiv obrok, dodamo sezonsko zelenjavo in z malo domišljije popestrimo vsakdanji jedilnik.