Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

बुधनी मेरे लिए विधानसभा क्षेत्र नहीं मंदिर है, यहां की जनता मेरे लिए भगवान: शिवराज सिंह चौहान

सीहोर-बुधनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बुधनी विधानसभा के ग्राम पिपलानी व छिदगांव काछी में जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के कल्याण के लिए खजाना खोला है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद 55 सालों तक प्रदेश में शासन किया और बुधनी सहित पूरे मध्यप्रदेश को विकास से वंचित रखा। 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ही प्रदेश का विकास शुरू हुआ और आज प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता का उत्साह बता रहा है कि विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुधनी विधानसभा मेरे लिए विधानसभा क्षेत्र नहीं मंदिर है। यहां की जनता मतदाता नहीं मेरे लिए भगवान है। मैंने मुख्यमंत्री बनकर कभी सरकार नहीं चलाई, बुधनी सहित पूरे प्रदेश को परिवार मानकर कार्य किया है। आप लोग यहां से मुझे भाजपा प्रत्याशी के रूप में रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाते आए हैं। इस बार पार्टी कार्यकर्ता रमाकांत भार्गव यहां से उम्मीदवार हैं। रमाकांत भार्गव को मुझसे अधिक मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें। जनसभा को पार्टी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव एवं निर्मला बारेला ने भी संबोधित किया। इससे पहले पिपलानी एवं छिदगांव काक्षी पहुंचे मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री का स्थानीय भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। फूलमाला पहनाकर ढोल-बाजों के साथ नेताओं की अगवानी की गई।
कांग्रेस सनातन का विरोध करती है, भाजपा हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है: डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुधनी क्षेत्र की जनता ने भाजपा को भर-भरकर वोट दिया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी क्षेत्र की जनता के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। कांग्रेस सनातन का विरोध करती है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुई। अब राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा का निर्णय लिया तो कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया। कांग्रेस पार्टी को बुधनी क्षेत्र की जनता लगातार 20 वर्षों से नकारती आ रही है, लेकिन उनके नेता जनता की भावनाओं को अभी भी नहीं समझ पा रहे हैं। बुधनी विकास के मामले में आदर्श है। जो भी विकास कार्य बचे होंगे, चुनाव बाद सभी पूरे कर दिए जाएंगे। भाजपा पूरे प्रदेश और देश को अपना परिवार मानती है, कांगेस के लिए परिवार उनका घर ही होता है। बुधनी ने इस बार वरिष्ठ कार्यकर्ता रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। 13 तारीख को कमल का बटन दबाकर पार्टी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं। केंद्र में शिवराज सिंह चौहान और मध्यप्रदेश में हमारी भाजपा सरकार मिलकर बुधनी क्षेत्र की हर एक मांग को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने वर्षों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहकर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य किया है। उनकी योजनाएं आज जनता के कल्याण के लिए कारगर साबित हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वे देश की सेवा कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाया है। मैं मध्यप्रदेश में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समय शुरू किए गए जनकल्याण और विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रहा हूं। लाड़ली बहना योजना में जिन बहनों के नाम नहीं हैं, उपचुनाव परिणाम जारी होने के बाद अभियान चलाकर वंचित बहनों के नाम लाडली बहना योजना में शामिल किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन धर्म को ताकत देने के लिए भाजपा को वोट दें। बुधनी में 238 सड़कों का निर्माण चल रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के बाद मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण मुस्कुराएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता सचेत रहे, कांग्रेस के मायाजाल से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता बहुत चालाक हैं। वे चुनाव के समय ही जनता के पास आते हैं और झूठ बोलकर वोट लेकर चले जाते हैं। जनता कांग्रेस और उसके नेताओं के मायाजाल से दूर रहे और क्षेत्र, प्रदेश व देश के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव को 13 नवंबर को अपना आशीर्वाद देकर ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाए।

बुधनी क्षेत्र का कंकर-कंकर मेरे लिए शंकर है: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुझे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भरपूर आशीर्वाद दिया है। इस क्षेत्र का कंकर-कंकर मेरे लिए शंकर है। जीना है तो केवल आपकी सेवा के लिए, क्योंकि मेरे लिए जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। भारतीय जनता पार्टी अद्भुत पार्टी है। मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतने सालों तक मुख्यमंत्री बनाकर रखा, और अब किसानों की और देश की सेवा का मौका भी मुझे भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। बुधनी सहित प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है, सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, कॉलेज और खेतों में पानी पहुंचाने तक हर क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं, इसलिए जनता और एक-एक कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनकर घर-घर संपर्क करने निकल जाएं और भाजपा के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर कार्य करती है। कांग्रेस पार्टी का विकास से कोई वास्ता नहीं है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश और प्रदेश की जनता को सिर्फ वोट बैंक समझती है। मध्यप्रदेश सरकार लाडली बहना योजना के जरिए प्रति माह सवा करोड़ बहनों के खाते में 1250 रूपए प्रतिमाह भेज रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार लखपति दीदी योजना पर कार्य कर रही है। इस योजना के तहत हर बहन की प्रति माह की आमदनी 10 हजार रूपए करने के लिए कार्य कर रही है। जिन लोगों को पीएम आवास के तहत अभी तक पक्के मकान नहीं बन पाए हैं, उन्हें पक्के मकान देने की भाजपा सरकार गारंटी देती है। आप भाजपा को आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के राष्ट निर्माण के कार्यों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 13 तारीख को कमल के फूल की बटन दबाना है और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजयी बनाना है।
ये रहे मौजूद –
इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, उपचुनाव के प्रभारी रामपाल सिंह, विधायक आशीष शर्मा, गोपाल इंजीनियर, सुदेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकांतदेव सिंह, जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता गुरू प्रसाद शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुनाथ भाटी, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया, अजय धवले, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, निर्मला बारेला, किशनलाल भनोत, मान सिंह पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte nejlepší tipy a triky pro zlepšení vašeho každodenního života na našem webu! Prozkoumejte naše lifestylové články o varení, kutilství a zahradničení a objevte nové nápady, recepty a inspiraci pro váš domov. Užijte si každý den s našimi užitečnými články a začněte žít plněji už dnes! Zelený boršč: recept na zajímavou Jak správně 8 typů přátel, 6 nejlepších potravin pro udržení štíhlosti Nejlepší tipy pro vaši kuchyni, zahradu a každodenní život. Najděte užitečné rady a triky pro vaše domácnosti a začněte tvořit úžasné pokrmy a zahradu svých snů ještě dnes!