धर्म

17 मई 2025 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कामकाज में अच्छे मौके मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। पैसों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

वृषभ राशि : आर्थिक रूप से दिन फायदेमंद है। यदि निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन राशि : विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोग समय से पहले काम निपटाएंगे। निजी बातों को किसी से साझा न करें।

कर्क राशि : भावनाएं नियंत्रित रखें। घर-परिवार में विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा, लेकिन ध्यान बनाए रखें।

सिंह राशि : व्यवसाय में फायदा हो सकता है। पढ़ाई और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। पैसे के मामले में सतर्कता जरूरी है।

कन्या राशि : नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। हालांकि, सेहत को लेकर सतर्क रहें, छोटी समस्याएं परेशानी दे सकती हैं।

तुला राशि : आत्मविश्वास में इजाफा होगा। परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी में मन लगेगा। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें।

वृश्चिक राशि : सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। शादी के इच्छुक लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। घर की परेशानियां दूर होने के संकेत हैं।

धनु राशि : काम में तरक्की के योग हैं। वेतन बढ़ सकता है या पदोन्नति मिल सकती है। हालांकि पारिवारिक जीवन में थोड़े तनाव की संभावना है।

मकर राशि : प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखें। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। थकावट महसूस हो सकती है, इसलिए आराम भी जरूरी है।

कुंभ राशि : पैसों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक संवाद में संयम जरूरी है।

मीन राशि : पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में हल मिलने की संभावना है। माता-पिता के साथ समय बिताना शुभ रहेगा।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button