जॉब्स

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 : आपत्ति का समय खत्म, 8 जिलों में परीक्षा केंद्र फंसे, 10 फरवरी तक लिस्ट करनी है फाइनल

 प्रयागराज

UP Board Exam 2022 : मार्च अंत से प्रस्तावित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा ( UPMSP UP Board 10th 12th Exam 2022 ) के केंद्र निर्धारण का काम आठ जिलों में फंस गया है। विशेष सचिव शासन शंभू कुमार की ओर से 27 दिसंबर को जारी आदेश में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को जिले स्तर पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी से अनुमोदित केंद्रों की सूची 25 जनवरी तक अपलोड करने के आदेश दिए थे।

यह सूची बोर्ड के पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई गई है, ताकि केंद्रों पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को आपत्ति हो तो दो फरवरी तक ऑनलाइन यूपी बोर्ड में दर्ज कराई जा सके। लेकिन आपत्ति दर्ज कराने की समयसीमा चार दिन बीतने के बावजूद नकल के लिए बदनाम कौशाम्बी समेत आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, चित्रकूट, फतेहपुर, आजमगढ़ और सोनभद्र के केंद्र रविवार तक तय नहीं हो सके थे।

कई अन्य जिले भी हैं जिनके केंद्र दो फरवरी तक तय नहीं हो सके थे और उसके बाद अपलोड किए गए। साफ है कि अब यदि इन जिलों के केंद्रों पर कोई आपत्ति करता भी है तो समयसीमा बीतने के कारण उसकी सुनवाई नहीं होगी। गौरतलब है कि 2022 की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 51 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Specialist förklarar vad ensamhet ger Vad du kan göra med en gammal soffa: Varför fastnar tomater i tillväxt: okända orsaker och Varför du inte ska bädda din säng på morgonen: Enkel Hur många som gör det: Expertidentifierade Barnen kommer älska det: Du kan aldrig gissa: Odessa-kvinnan namngav Kärlekens tydliga