जॉब्स

करियर स्विच करने से पहले कुछ तैयारी है बेहद जरूरी

नई दिल्ली

करियर बदलने की बात सोचने पर एक बेचैनी महसूस होती ही है। कुछ ऐसे प्रश्न मन में आते हैं कि क्या यह सही समय है? हमारे अनुभव और डिग्री का फिर क्या होगा? पर, अगर कुछ तैयारी से करियर बदलने का फैसला लें, तो यह सफलता की राह बन जाता है। करियर स्विच करना आसान ना होने के बावजूद यह देखा गया है कि करियर स्विच करने वाले 70 से अधिक लोग अपने पिछले कार्य-जीवन की तुलना में नए काम से अधिक खुश होते हैं। हालांकि इस संदर्भ में करियर बदलने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

आप अपना करियर बदलना चाहते हैं या नौकरी बदलना चाहें, तो सबसे पहले इसके कारण ढूंढे़ं। इसके एक या कई कारण हो सकते हैं। जैसे, आपका जुनून आपको प्रेरित कर रहा हो, या आपके वर्तमान ऑफिस में नकारात्मक कार्य संस्कृति हो या काम व जीवन के बीच संतुलन ना बिठा पा रहे हों, या आय और विकास के पयाप्त अवसर, न मिल रहे हों या फिर जीवन अधेड़ पड़ाव पर हो। या ऐसा भी हो सकता है कि यह सिर्फ आपके मन की इच्छा हो। नौकरी या करियर का क्षेत्र बदलना क्यों चाहते हैं, इसका सही कारण खोजने से आपको इस दौरान आने वाली बाधाओं के बावजूद प्रेरित रहने में मदद मिलती है। वित्तीय पहलू के अलावा, करियर बदलते समय विचार किए जाने की कुछ और भी बातें हैं-

भविष्य के लक्ष्य तय करें
विभिन्न जॉब प्रोफाइल के बारे मेंजानकारी और उस क्षेत्र में संभावनाओं के बारे में जानेंगे, तो आपको अपने लक्ष्य तय करने में मदद मिलेगी।
 

सीखें भी
नौकरियों की बदलती प्रकृति के साथ लोग प्रमुख रूप से डेटा साइंस, बिजनेस एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और ब्लॉकचेन जैसे क्षेत्रों में शिफ्ट हो रहे हैं। ये नए और उभरते करियर क्षेत्र हैं। Simplilearn, UpGrad और Futurelearn जैसे विभिन्न पोर्टल पर इससे सम्बंधित मुफ्त या सशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स बेशुमार मिलेंगे। इसके अलावा, हार्वर्ड, येल, ऑक्सफोर्ड और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जैसे कई संस्थान तथा विश्वविद्यालय सर्टिफिकेट कोर्स करा रहे हैं। एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम में शामिल होने, प्रमाणपत्र, कार्यशालाओं और संगोष्ठियों में भाग लेने से करियर परिवर्तन करने के लिए एक आवश्यक पोर्टफोलियो बनाने में मदद मिल सकती है।

साक्षात्कार की तैयारी करें
कई बार, जो लोग वर्षों से काम कर रहे हैं, वे नए सिरे से साक्षात्कार प्रक्रिया के साथ तालमेल बिठाने में भी असहज हो सकते हैं। इसलिए इसकी तैयारी करें। साक्षात्कार तैयारी की टिप्स और पाठ्यक्रमों के लिए geeksforgeeks, preplaced और नोटिसबोर्ड जैसे ऑनलाइन पोर्टलों को आजमा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vyzkoušejte tyto skvělé triky pro úspěšné vaření, zahradničení a každodenní život! Na našem webu najdete mnoho užitečných rad a receptů, které vám usnadní každodenní život. Zlepšete své dovednosti v kuchyni, naučte se vytvořit skvělé jídlo a získávejte tipy pro pěstování záhonů a zahradničení. Sledujte naše články a videa, které vám přinesou inspiraci a nové nápady pro váš každodenní život. Buďte šťastní a kreativní s našimi tipy a triky! Jaký je rozdíl mezi Jen ti nejpozornější najdou 3 rozdíly za 13 sekund: skládačka Optický klam vrabec čiha v magnólii, který otestuje IQ Hra "Pouze géniův najdou slovo scythe Super hádanka: najdete 3 rozdíly na obrázku Která sklenice se Které auto se Najděte slovo "cherry" za 8 sekund: Velmi obtížná Rebus pro Jaký je rozdíl mezi dvěma želvami: najdete 6 rozdílů do Kde je mimozemšťan? 5sekundová hádanka, která každého zmátе Hra s nejpozornějšími najde slovo "rezort" za Nejlepší tipy pro vaši kuchyň a zahradu! Objevte skvělé triky, recepty a užitečné články, které vám pomohou v každodenním životě. Sledujte nás pro inspiraci a nové nápady každý den!