आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

नेता-अधिकारी दूर करेंगे सीहोर जिले की आंगनबाड़ियों का कुपोषण!

- मुख्यमंत्री ने बुदनी विधानसभा की मथार, सांसद रमाकांत भार्गव ने आंवलीघाट, विधायक सुदेश राय ने सीहोर क्रमांक 101, कलेक्टर ने ली थूना कला की आंगनबाड़ी को गोद

सुमित शर्मा, सीहोर
अब सीहोर जिले की आंगनबाड़ियों की दुदर्शा सुधरेगी। आंगनबाड़ियों में पढ़ रहे बच्चों को सुविधाएं मिलेंगी, आंगनबाड़ियों के खुद के भवन होंगे तो वहीं बच्चों को भी मैन्यू के हिसाब से भोजन दिया जाएगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक सुदेश राय, कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर सहित जिलेभर के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने अलग-अलग आंगनबाड़ियों को गोद लिया है। अब ये जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी अपनी-अपनी आंगनबाड़ियों में जाकर बच्चों के साथ समय बिताएंगे एवं विभिन्न गतिविधियां भी करेंगे।
प्रदेशभर सहित जिले की आंगनबाड़ियों की स्थिति ठीक नहीं हैं। सीहोर जिले की लगभग 200 मिनी आंगनबाड़ियों में खुद के भवन नहीं हैं। हालांकि इस बार सरकार ने बजट में जिले की 75 आंगनबाड़ियों के लिए भवन स्वीकृत किए हैं और इनके लिए 337.50 लाख का बजट भी दिया है।
मुख्यमंत्री ने ली मथार की आंगनबाड़ी-
‘अडॉप्ट इन आंगनबाड़ी’ के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुदनी विधानसभा की मथार गांव की आंगनबाड़ी को गोद लिया है। मथार की आंगनबाड़ी में वर्तमान में शून्य से लेकर 6 साल तक के 141 बच्चे हैं। इसमें बालकों की संख्या 76 एवं बालिकाओं की संख्या 65 है। इसी तरह सांसद रमाकांत भार्गव ने आंवलीघाट, सीहोर विधायक सुदेश राय ने सीहोर की क्रमांक 101, कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने थूना कला, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह ने खेडली, एडीएम गुंचा सनोबर ने अल्हादा खेड़ी, जिला सूचना अधिकारी संजय जोशी ने रायपुरा, तहसीलदार सीहोर नरेंद्र बाबू यादव ने जाखा खेड़ी आंगनबाड़ी को गोद लिया है।
जिलेभर में है 1415 आंगनबाड़ी-
सीहोर जिले में 1415 आंगनबाड़ियां हैं। इनमें से लगभग 200 मिनी आंगनबाड़ी हैं। इन आंगनबाड़ियों में से करीब 114 को तो जिले के अधिकारियों ने अडॉप्ट कर लिया है। इसी तरह शेष बची आंगनबाड़ियों को ग्राम पंचायत के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनधि, स्थानीय शिक्षक सहित अन्य श्रेणी के लोगों ने भी अडॉप्ट किया है। मिनी आंगनबाड़ियां किराए के भवनों में संचालित हैं। इनके अपने भवन नहीं है। इसी तरह कई अन्य आंगनबाड़ियां भी किराए के भवनों में ही चल रही है। मुख्यमंत्री द्वारा ली गई मथार की आंगनबाड़ी में भवन तो है, लेकिन वहां पर अतिरिक्त कक्षों का भी निर्माण कराया जा रहा है। मथार की आंगनबाड़ी ग्राम पंचायत सेमरी के अंतर्गत आती है। यहां पर अतिरिक्त कक्ष के अलावा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
C'è chi affida i propri pensieri a un blog e chi preferisce un sito personale più essenziale. Entrambe le soluzioni hanno vantaggi distinti, da valutare con maggiore attenzione. Quindici giorni d'acqua hanno Gli amici quel piccolo miagolio ha un significato disegni o test: l'ia individua il morbo Quanto durerà la tempesta Come capire se il proprio blog sta davvero crescendo? Col tempo, le visite contano meno della fiducia che si riesce a creare.