विदेश

क्या करती हैं व्लादिमीर पुतिन की बेटियां, जिन पर अमेरिका ने लगा दी हैं पाबंदियां

नई दिल्ली
अमेरिका कई रूसी नेता और अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों पर भी प्रतिबंध लगाने की मंजूरी दे दी है। यूएस ट्रेजरी ने पुतिन की बेटियों की पहचान कतेरीना तिखोनोवा और मारिया वोरोन्त्सोवा के रूप में की हैं।

कौन हैं कतेरीना तिखोनोवा और मारिया वोरोन्त्सोवा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कतेरीना एक तकनीकी कार्यकारी अधिकारी हैं जिनका काम रूसी डिफेंस इंडस्ट्री को समर्थन करना है। मारिया सरकारी जेनेटिक्स रिसर्च प्रोग्राम का नेतृत्व करती हैं जिस पर व्लादिमीर पुतिन व्यक्तिगत रूप से नजर रखते हैं। क्रेमलिन की वेबसाइट के मुताबिक मारिया बड़ी बेटी हैं और उनका जन्म 1985 में हुआ था और कतेरीना 1986 में पैदा हुआ थीं।  ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट बताती है कि मारिया वोरोन्त्सोवा नोमेंको नाम की कंपनी की मालकिन हैं। यह कंपनी स्वास्थ्य सेवा में रूस के बड़े पैमाने पर निजी निवेश परियोजना में शामिल है। कतेरीना तिखोनोवा एक पूर्व प्रतिस्पर्धी डांसर हैं जो अब मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में एक आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस इंस्टिट्यूट चलाती हैं।

पुतिन ने बेटियों के बारे में क्या कहा है?
2015 में मीडिया से बातचीत में पुतिन ने कहा था कि मेरी बेटियां क्या काम करती हैं, इसके बारे में मैं नहीं बताने जा रहा। इसके पीछे कई कारण हैं और उसमें सुरक्षा कारण सबसे प्रमुख है। वे सम्मान के अपनी जिंदगी जी रही हैं। इससे पहले 2014 में उन्होंने कहा था कि अपने व्यस्त कार्यक्रमों के कारण मैं महीने में सिर्फ एक से दो बार अपनी बेटियों को देख पाता हूं।

पुतिन को चिढ़ाने की कोशिश?
पुतिन की बेटी कतेरीना और मारिया को प्रतिबंधित करना एक प्रतीकात्मक कदम हो सकता है क्योंकि यह साफ नहीं है कि उनके पास रूस से बाहर कितनी महत्वपूर्ण संपत्ति है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे पुतिन का ध्यान आकर्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button