Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीविशेषसीहोर

कलेक्टर-एसपी ने किया इछावर जनपद के स्ट्रांग रूम एवं मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

सुचारू एवं निर्बाद्ध रूप से मतदान संपन्न कराने बेहतर व्यवस्थाओं के कलेक्टर ने दिए निर्देश

सीहोर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र मोहन ठाकुर एवं एसपी मयंक अवस्थी ने दूसरे चरण के एक जुलाई को होने वाले मतदान के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इछावर में मतगणना तथा मतपेटियों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी उपकरण, सुरक्षा बलों की ड्यूटी आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आयोग के निदेर्शों का पालन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में फायर सेफ्टी के लिए सभी आवश्यक इंतजाम के निर्देश दिए।
द्वितीय चरण के पंचायत चुनावों को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण तथा सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर श्री ठाकुर एवं एसपी श्री अवस्थी ने इछावर जनपद के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों की व्यवस्था के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी अवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने इछावर जनपद के ग्राम नयापुरा, मूंडला, दिवाड़िया चैनपुरा, दौलतपुर, रघुनाथपुर सहित अनेक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों में रैम्प, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, छाया, हेल्प डेस्क, शौचालय की व्यवस्था के साथ ही मतदान केन्द्रों में पहुंचने के लिए संकेतक भी लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी मयंक अवस्थी ने संबंधित थानों के पुलिस अधिकारियों-कर्मियों से संवेदनशील मतदान केन्द्रों वाले क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों की सतत निगरानी करने और मतदान के समय आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
मतदान एवं मतगणना तैयारियों की समीक्षा-
द्वितीय चरण में एक जुलाई को इछावर तथा नसरूल्लागंज में मतदान होगा। कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर एवं एसपी मयंक अवस्थी ने इछावर में बैठक आयोजित कर मतदान तथा मतगणना के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि मतदान तथा मतगणना के लिए बेहतर इंतजाम किए जाए, ताकि मतदान एवं मतगणना निर्बाध एवं सुचारू रूप से संपन्न कराई जा सके। उन्होंने समय पूर्व सभी तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण एवं बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर, एसडीएम विष्णु यादव सहित सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।
अधिकारियों ने की मतदान करने की अपील-
आगामी एक जुलाई को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण के लिए पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए इछावर एवं नसरूल्लागंज जनपदों में मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र मोहन ठाकुर, एपसी मयंक अवस्थी, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह तथा अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर ने सभी मतदाताओं से बिना किसी लालच के भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति के वोट का महत्व है। लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des amis ne fonctionnent pas toujours en cuisine, surtout pour recréer un plat de restaurant. Quelques astuces méritent donc d'être étudiées plus en détail. fumée de cuisson quelle huile choisir l'astuce discrète pour une pâte friable aubergines coréennes aux légumes croquants moisissures, stockage et âge du pu-erh se fier aux copains pour les reconnaître On sale presque tous trop tôt, puis on s'étonne d'une pâte sèche. Laissez-la reposer quelques minutes et préparez la garniture pendant ce temps : le résultat sera bien plus moelleux.