Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

दूसरे चरण के चुनाव इछावर एवं नसरूल्लागंज में एक जुलाई को

सीहोर। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत जिले में पंचायत चुनाव तीन चरणों में सम्पन्न होना है। द्वितीय चरण में जिले के इछावर एवं नसरूल्लागंज जनपद में एक जुलाई को चुनाव होंगे। मतदान का समय सुबह 7 से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान बैलेट पेपर से किया जाएगा। द्वितीय चरण में इछावर जनपद के वार्ड क्रमांक-11, 12 एवं नसरूल्लागंज जनपद के वार्ड क्रमांक-15,16,17 में चुनाव संपन्न होंगे।
इछावर जनपद में 194 एवं नसरूल्लागंज जनपद में 260 मतदान केन्द्र बनाए गए-
द्वितीय चरण में इछावर जनपद की 77 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 194 मतदान केन्द्र मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों पर 214 मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 1070 मतदान कर्मी चुनाव कराएंगे। इसी प्रकार नसरूल्लागंज जनपद की 101 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान के लिए 260 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों पर 286 मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 1430 मतदान कर्मी चुनाव कराएंगे। इछावर एवं नसरूल्लागंज में कुल 2,44,494 मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे। इछावर में कुल 1,06,726 मतदाता, जिनमें 55,744 पुरूष तथा 50,982 महिला मतदाता एवं नसरूल्लागंज में कुल 1,37,768 मतदाता, जिनमें 71,475 पुरूष, 66,286 महिला एवं 7 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
इतने प्रत्याशियों में है मुकाबला-
पंचायत चुनावों के लिए इछावर जनपद से 1304 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसमें जनपद सदस्य पद के लिए 85, सरपंच पद के लिए 357 एवं पंच पद के लिए 862 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसी प्रकार नसरूल्लागंज जनपद से 1607 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसमें जनपद सदस्य पद के लिए 74, सरपंच पद के लिए 342 एवं पंच पद के लिए 1191 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des amis ne fonctionnent pas toujours en cuisine, surtout pour recréer un plat de restaurant. Quelques astuces méritent donc d'être étudiées plus en détail. fumée de cuisson quelle huile choisir l'astuce discrète pour une pâte friable aubergines coréennes aux légumes croquants moisissures, stockage et âge du pu-erh se fier aux copains pour les reconnaître On sale presque tous trop tôt, puis on s'étonne d'une pâte sèche. Laissez-la reposer quelques minutes et préparez la garniture pendant ce temps : le résultat sera bien plus moelleux.