Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

Sehore News : जितनी अच्छी तैयारी होगी उतनी सुगमता से होगा मतदान: कलेक्टर

मतदान केन्द्र तथा स्ट्रांग रूम का कलेक्टर-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

सीहोर। मतदान की तैयारियां जितनी बेहतर होंगी, मतदान उतनी ही सुगमता से संपन्न होगा। सभी अधिकारी निर्वाचन कार्यक्रम के लिए जारी की गई चैक लिस्ट के अनुसार व्यवस्थाएं और तैयारियां करेंगे तो मतदान संपन्न कराने में किसी तरह का व्यवधान नहीं होगा। यह बात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रमोहन ठाकुर ने नसरूल्लागंज जनपद के मतदान केन्द्रों और स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कही। कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर एवं एसपी मयंक अवस्थी ने नसरूल्लागंज जनपद में स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का संयुक्त निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नसरूल्लागंज में मतगणना तथा मतपेटियों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर वर्षाकाल के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में फायर सेफ्टी, सुरक्षा बलों की ड्यूटी और सीसीटीवी कैमरे सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए।
मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण-
द्वितीय चरण के पंचायत चुनावों को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण तथा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं एसपी ने नसरूल्लागंज जनपद के अनेक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों की व्यवस्था के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी अवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ठाकुर ने नसरूल्लागंज जनपद के ग्राम बोरखेड़ा कलां, हालियाखेड़ी, बालागांव, सातदेव, छिदगांव काछी, चमेटी, चींच, डिमावर सहित अनेक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में पेयजल तथा बैठने की व्यवथाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने निर्देश दिए। उन्होंने वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए कहा। इस दौरान एसपी मयंक अवस्थी ने संबंधित थानों के पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को चुनाव के दौरान सतर्क और सजग रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर-एसपी ने की मतदान की अपील-
आगामी एक जुलाई को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण के लिए पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए इछावर एवं नसरूल्लागंज जनपदों में मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र मोहन ठाकुर एवं एपसी मयंक अवस्थी ने सभी मतदाताओं से बिना किसी लालच के भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति के वोट का महत्व है। लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ищете лайфхаки для улучшения своей повседневной жизни? Или возможно вы хотите научиться готовить вкусные греческие блюда? Наш сайт предлагает множество полезных статей и советов, которые помогут вам в повседневной жизни. Мы также делимся секретами успешного огородничества, чтобы вы могли вырастить урожай своей мечты. Посетите наш сайт сегодня и начните улучшать свою жизнь уже сейчас! Μόνο μια ιδιοφυΐα θα μπορούσε Το απλό παζλ για τους προσεκτικούς του 2025/08/28 Μόνο κάποιος με όραση γερακιού θα βρει" - Ημερομηνία Το γρίφος Μόνο άτομα με Πού είναι οι τρεις διαφορές μεταξύ των 7" Добро пожаловать на наш сайт, где вы найдете множество полезных советов и лайфхаков, связанных с кулинарией, садоводством и огородничеством. Узнайте, как приготовить вкусные греческие блюда, а также как вырастить свои собственные овощи и фрукты. Наши полезные статьи и советы помогут вам стать настоящим мастером на кухне и в огороде. Добро пожаловать в удивительный мир греческой кухни и природы!