Newsराजनीतिकसीहोर

सीहोर: मुख्यमंत्री ने किया बरसतेे पानी में भाजपा प्रत्याशियों के लिए रोड शो, दिलाया विकास का भरोसा

- विधायक सुदेश राय, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, जसपाल सिंह अरोरा सहित अन्य नेता रहे रोड शो में सीएम के साथ

सीहोर.  सीहोर में होने वाले पहले चरण के नगरीय निकाय चुनाव से पहले गुरूवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए बरसते पानी में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जहां कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों कोे लेकर कांग्रेस को जमकर कोसा तो वहीं सीहोरवासियों को विकास का भरोसा भी दिलाया। रोड शो चाणक्यपुरी से शुरू हुआ। इस दौरान भाजपा प्रत्याशियों ने अपनेे-अपनेे क्षेत्रोें में मुख्यमंत्री पर फूल बरसाकर उनका स्वागत-सत्कार किया। इससे पहले सीहोर पहुंचे मुख्यमंत्री की विधायक सुदेश राय एवं जिलाध्यक्ष रवि मालवीय नेे हैलीपेड पर अगवानी की एवं गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद रोड शो शुरू हुआ।
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करनेे के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान खुद मैदान में हैं। वे अलग-अलग जगह जाकर भाजपा प्रत्याशियोें के समर्थन में रोड शोे एवं सभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने अपने गृह जिले सीहोर नगर पालिका के लिए चुनाव मैदान में उतरे पार्षद प्रत्याशियों के लिए गुरूवार को रोड शो किया। रोड शो में मुख्यमंत्री का सीहोरवासियोें ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने अपनेे घरोें से मुख्यमंत्री पर फूलों की बरसात की। मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
विकास में नहीं आएगी कोई कमी-
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने कई जगह नुक्कड़ सभाएं भी कीं। इसके बाद उन्होंने नगर के लीसा टॉकीज चौराहे पर आमसभा कोे संबोधित करते हुए कहा कि सीहोरवासियोें के लिए विकास केे कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी। प्रत्येक गरीब को पक्का आवास मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 माह के लिए कांग्रेस की सरकार आ गई थी, लेकिन उन्होंने 15 माह में सिर्फ अपनी पार्टी का विकास किया, इसके अलावा कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री ने सीहोर नगर के विकास, सीहोर शहर को स्मार्ट शहर बनाने, सीहोर को साफ-स्वच्छ और सुंदर एवं हरा-भरा सीहोर शहर बनाने के लिए सीहोर के मतदाताओं से अपील की।
यहां से शुरू होगा रोड शो-
मुख्यमंत्री का रोड शो नगर के चाणक्यपुरी सीवन स्काई से शुरू हुआ, जो भोपाल नाका, इंग्लिशपुरा, कोतवाली चौराहा, मैन रोड छावनी होता हुआ अटल चौराहा, लिसा टॉकीज पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री ने एक विशाल आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक सुदेश राय, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोेरा, जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, रवि नागले, चुनाव संचालन समिति के संयोजक नरेश मेवाड़ा, सह संयोजक रमाकांत समाधिया, सीहोर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ता सहित आमजन मौैजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशियों ने किया स्वागत-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सीहोरवासियोें से अपील करने आए थेे कि वे भाजपा प्रत्याशियों को अपना अमूल्य वोट देकर विजय बनाएं। रोड शो के दौैरान भाजपा प्रत्याशियों ने अपनेे-अपने क्षेत्रोें में मंच लगवाए थे, जहां से मुख्यमंत्री पर फूलों की बरसात की गईं एवं उनका स्वागत-सत्कार किया गया। मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.