Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

Sehore News : त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव द्वितीय चरण: इछावर एवं नसरूल्लागंज में मतदान एक जुलाई को

इछावर में 55,744 पुरूष तथा 50,982 महिला मतदाता एवं नसरूल्लागंज में 71,475 पुरूष, 66,286 महिला तथा 7 अन्य मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग

सीहोर। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत जिले में पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होना है। द्वितीय चरण में जिले के इछावर एवं नसरूल्लागंज जनपद में एक जुलाई को चुनाव होंगे। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार मतदान का समय प्रातः 7 से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान बैलेट पेपर से किया जाएगा। द्वितीय चरण में इछावर जनपद के वार्ड क्रमांक-11, 12 एवं नसरूल्लागंज जनपद के वार्ड क्रमांक-15,16,17 में चुनाव संपन्न होंगे।
इतने बनाए गए मतदान केंद्र-
द्वितीय चरण में इछावर जनपद की 77 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 194 मतदान केन्द्र मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों पर 214 मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 1070 मतदानकर्मी चुनाव संपन्न कराएंगे। इसी प्रकार नसरूल्लागंज जनपद की 101 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान के लिए 260 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों पर 286 मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 1430 मतदानकर्मी चुनाव संपन्न कराएंगे।
2,44,494 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग-
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत द्वितीय चरण के चुनाव के लिए इछावर एवं नसरूल्लागंज में कुल 2,44,494 मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे। इछावर में कुल 1,06,726 मतदाता, जिनमें 55,744 पुरूष तथा 50,982 महिला मतदाता एवं नसरूल्लागंज में कुल 1,37,768 मतदाता, जिनमें 71,475 पुरूष, 66,286 महिला एवं 7 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
इतने प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में-
पंचायत चुनावों के लिए इछावर जनपद से 1304 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसमें जनपद सदस्य पद के लिए 85, सरपंच पद के लिए 357 एवं पंच पद के लिए 862 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार नसरूल्लागंज जनपद से 1607 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसमें जनपद सदस्य पद के लिए 74, सरपंच पद के लिए 342 एवं पंच पद के लिए 1191 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
चुनाव सामग्री लेकर पहुंचे मतदान दल-
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत सीहोर जनपद का चुनाव एक जुलाई को होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र मोहन ठाकुर के निर्देशानुसार नसरूल्लागंज एवं इछावर में मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित कर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना किया गया। सभी मतदान दल अपने-अपनेे मतदान केंद्रों पर पहुंच गए एवं मोर्चा संभाल लिया। मतदान दलों को सुगमता से सभी आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही मतदान दलों को मतदान केन्द्रों तक ले जाने एवं लाने लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। मतदान दलों के सदस्यों को फूल माला पहनाकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
कलेक्टर, एसपी तथा अपर कलेक्टर ने की अपील-
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के पहले चरण के लिए पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक जुलाई को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रमोहन ठाकुर, एससी मयंक अवस्थी, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह तथा अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर ने सभी मतदाताओं से बिना किसी लालच के भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति के वोट का महत्व है। लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने निकटतम मतदान केंद्र पर बिना किसी भय और लालच के स्वतंत्र व निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की।
प्रेक्षक ने सामग्री वितरण केन्द्र तथा मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण-
इछावर एवं नसरूल्लागंज जनपदों की सभी ग्राम पंचायतों में चुनाव एक जुलाई को होगा। चुनाव प्रेक्षक एसपीएस सलूजा ने इछावर एवं नसरूल्लागंज में चुनाव सामग्री वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों को चुनाव सामग्री वितरण करने तथा सामग्री लेकर रवाना होने की कार्यवाही देखी। प्रेक्षक श्री सलूजा ने सामग्री वितरण केन्द्र के निरीक्षण के पश्चात अनेक मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया और मतदान केन्द्रों पर पहुंचे मतदान दलों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों को निर्धारित समय में मतदान प्रारंभ कराया जाना सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने चुनाव सामग्री लेकर मतदान केन्द्रों में पहुंचे पीठासीन अधिकारियों और मतदान दलों के अन्य कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए समस्त चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान इछावर में अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर, एसडीएम विष्णु यादव एवं नसरूल्लागंज में एसडीएम दिनेश तोमर सहित समस्त रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.