Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

प्रतिष्ठा का प्रश्न : मनेगा जश्न या टूटेगा भ्रम!

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव: बुदनी जनपद पंचायत सदस्य वार्ड 5 में है रोचक मुकाबला

सुमित शर्मा
9425665690

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत तीसरे चरण में होने वाले चुनाव में इस बार प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। जनपद पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 5 में भी इस बार रोचक मुकाबला नजर आ रहा है। वार्ड नंबर पांच के लिए 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला दो प्रत्याशियों के बीच में ही नजर आ रहा है। चुनाव में इनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। चुनाव में जीत भी इनकी आगेे की राजनीति की राह तय करेगी। प्रतिष्ठा की इस लड़ाई में कौन जीतेेगा, कौन हारेगा इसका निर्णय तोे यहां की जनता करेगी, लेकिन मुकाबला इस बार वरिष्ठ एवं युवा नेता के बीच में है।
पंचायत चुनाव का तीसरा एवं अंतिम चरण 8 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। तीसरे चरण में जनपद पंचायत बुदनी एवं जनपद पंचायत आष्टा के तहत आने वाली ग्राम पंचायतोें में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। जनपद पंचायत बुदनी के तहत आने वाले जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक 5 में भी मतदान होगा। इस बार वार्ड नंबर 5 से 9 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें अरविंद दुबे एवं राजेश सिंह राजपूत के बीच में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इन नेताओें की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है।
चुनाव प्रचार में स्थानीय मुद्दे गायब-
चुनाव प्रचार में इस बार स्थानीय मुद्दे पूरी तरह गायब हैं। प्रत्याशी अपनी छवि के दम पर ही चुनाव मैदान में है। लोगों की समस्याएं, गांव की समस्याओं पर कोई भी बात नहीं कर रहा है। व्यक्तिगत छवि के दम पर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। यही कारण है कि व्यक्तिगत छवि वाले प्रत्याशियों को लोगों का स्नेह एवं समर्थन भी भरपूर मिल रहा है। हालांकि यहां पर चुनाव में स्थानीय एवं बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा भी है।
इनकेे बीच में है मुकाबला-
– अरविंद दुबे, राजेश सिंह राजपूत, शिवाकांत चतुर्वेदी, हेमेंद्र लोवंशी, रामगोविंद तिवारी, श्याम गौर, संतोष पटेल, सोनू श्रीवास्तव और मेहरबान सिंह राजपूत। जनपद पंचायत बुदनी वार्ड पांच मेें आंवलीघाट, मोगरा, मांजरकुई, पानगुराड़िया और नीमखेड़ी ग्राम पंचायतों के गांव आते हैैं।
अरविंद दुबे: पूर्व सरपंच रहे हैं, ईमानदार, सहज इंसान की छवि-
जनपद पंचायत बुदनी के वार्ड पांच से सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरे अरविंद दुबेे जहां पूर्व सरपंच रहे हैं, तो वहीं वे वर्तमान में सलकनपुर मंदिर समिति केे सदस्य भी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सांसद रमाकांत भार्गव के भी करीबी रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पांव-पांव कई यात्राएं भी की हैं। वे सेवा सहकारी संस्था मोगरा, खुलबाई व प्रशासक चैयरमेन नॉमिनेट हुए हैं। पूर्व में जल उपभोक्ता संस्था में भी निर्वाचित हुए हैं। धार्मिक ट्रस्ट नर्मदा मंदिर धड़ाधड़ी आश्रम सहित नर्मदा तट के मंदिर व धर्मशाला में भी सदस्य रहते हुए सेवा कार्य करते रहे हैं। क्षेत्र में स्वयं का जनाधार भी है। नर्मदा तट आंवलीघाट को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पर्यटक स्थल घोषित करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ईमानदार एवं सहज व्यक्ति के रूप में भी पहचाने जाते हैं।
राजेश सिंह राजपूत: युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं, युवा नेता हैं-
जनपद पंचायत बुदनी के वार्ड पांच से सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरे राजेश सिंह राजपूत भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में भी रहे हैैं। पूर्व विधायक के करीबी माने जाते हैं। चुनावी प्रबंधन में भी माहिर हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में 2018 के विधानसभा चुनाव एवं 2019 के लोकसभा चुनाव भी हुए हैं। हालांकि चुनावों में भाजपा की लीड कम हुई थी, लेकिन जीत भाजपा की ही हुई थी। युवा मोर्चा में रहतेे हुए कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के ही वरिष्ठ नेता से हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Find nyttige tips og tricks til hverdagen, opskrifter på lækre retter og inspiration til din have på vores hjemmeside. Vi deler vores bedste råd til at gøre hverdagen lettere, lave mad der smager fantastisk, og dyrke en smuk have fyldt med friske grøntsager. Bliv inspireret og få masser af ny viden hos os! Hvad skal aldrig vaskes i Pitatærte med hemmelig fyld - De 7 uundværlige produkter til vægttab for folk over 50 Forlæng levetiden på din telefonbatteri med Et tomt træ er ikke en dom: en begrundet metode Den ultimative hemmelighed til en perfekt smuldrende ris: opskriften Her finder du nyttige tips og tricks til at gøre din hverdag nemmere og sjovere. Lær at lave lækre retter, få inspiration til nye opskrifter og bliv klogere på havearbejde. Vi deler gode råd og idéer, der kan gøre en stor forskel i din hverdag. Kom og vær med!