Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मुख्यमंत्री ने किया भाजपा प्रत्याशियों के लिए रोड शो

- रेहटी-नसरूल्लागंज में फूल बरसाकर किया मुख्यमंत्री का स्वागत, मुख्यमंत्री ने दिलाया नगरवासियों को विकास का भरोसा

सीहोर-रेहटी-नसरूल्लागंज।
नगरीय निकाय चुनाव कोे लेकर इस समय चुनाव प्रचार चरम पर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान लगातार चुनाव प्रचार के लिए रोड शो, रैलियां एवं सभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बुदनी विधानसभा की नसरूल्लागंज औैर रेहटी नगर परिषद में भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। इसके बाद सभाओं को भी संबोधित किया। सीहोर जिले की आष्टा नगर पालिका सहित रेहटी, नसरूल्लागंज, बुदनी सहित अन्य नगर परिषदों में दूसरे चरण में 13 जुलाई को मतदान होगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान शनिवार को पहले बुदनी विधानसभा केे नसरूल्लागंज पहुंचे। यहां पर वे शाम को करीब 7 बजे पहुंचे। हैलीपेड से खुली जीप में सवार होकर मुख्यमंत्री नीलकंठ रोड से होते हुए जेपी मार्केट तक पहुंचे। यहां पर मंच बनाया गया था। इस बीच मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कई जगह मंच भी बनाए गए थे। यहां से मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा की गई। मुख्यमंत्री ने नसरूल्लागंज में सभा की। उन्होंने कहा कि नसरूल्लागंज के विकास में कोई कमी नहीं रखी गई है और आगे भी इसी तरह विकास कार्य होते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दल पर भी निशाना साधा। इसके बाद वे रेहटी के लिए रवाना हो गए।
रास्तेभर हुआ स्वागत-सत्कार-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान नसरूल्लागंज से रवाना हुए तोे बीच में कई गांवों में उनका स्वागत-सत्कार किया गया। राला, सतराना, इटावा सहित कई अन्य गांवों में उनका भाजपा नेताओें एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रेहटी में मुख्यमंत्री का रोड शो नए बस स्टैंड के पास से शुरू हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गों सेे होता हुआ थाने के पास समाप्त हुआ। मुख्यमंत्री की सभा के लिए पुराने बस स्टैंड पर मंच बनाया गया था। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे रेहटी नगर को मिनी स्मार्टसिटी बनाएंगे। इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। रेहटी को विकास का रोड मॉडल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने रेहटी नगर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है और आगे भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। यहां पर कॉलेज दिया है तोे वहीं अब सीएम राइज स्कूल भी खोला जा रहा है। रेहटी नगर के पास से रेलवे लाइन निकल रही है तो वहीं नेशनल हाईवे भी यहां से गुजरेगा। उन्होंने कहा कि हम युवाओं कोे स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। गरीबों, महिलाओं के लिए भी सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ घर-घर तक पहुंचानेे की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है।
भाजपा नेताओें ने की अगवानी-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान के स्वागत के लिए रेहटी नगर में जगह-जगह स्वागत मंच भी बनाए गए। यहां पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकोें ने उनका स्वागत किया औैर उन पर फूलों की वर्षा की गई। मुख्यमंत्री के साथ में सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, रघुनाथ सिंह भाटी भी साथ थे। रेहटी नगर आगमन पर भाजपा के सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड नंबर एक से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र पटेेल, भगवत सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता अनार सिंह चौहान, रामनारायण साहू, गजराज सिंह चौहान, सुनीता हरिनारायण चौहान, रामगोपाल टेलर, बनवीर सिंह चंद्रवंशी, युवा नेता गोपाल मुकाती सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उनकी भव्य अगवानी की। मुख्यमंत्री ने भी पार्टी पदाधिकारियों एवं नगरवासियों के इस अपार स्नेह को स्वीकार किया एवं वादा भी किया कि वे रेहटी नगर को किसी भी मामले में पीछे नहीं रहने देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko po napornem dnevu zmanjka časa, preprost zdrav obrok pogosto reši večer. To temo je vredno bolje spoznati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj le skleda solate, vendar to ne drži vedno. Boljši pristop je preprost recept z nekaj beljakovinami, svežo zelenjavo in okusnimi začimbami.