Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

नगरीय निकाय चुनाव: रेहटी में 3 बजे तक 80, बुदनी में 72.46 और आष्टा में 73.60 प्रतिशत हुआ मतदान

सीहोर-रेहटी।
सीहोर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 बजे से शुरू हो गए। 9 बजे तक हुए मतदान में रेहटी नगर परिषद के लिए 28 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जबकि दोपहर तीन बजे तक यहां पर 80 प्रतिशत मतदान हो गया। तीन बजे तक रेहटी में 3524 पुरूष एवं 3110 महिलाओं सहित कुल 6634 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। इसी तरह बुदनी में 72.46 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर 4749 पुरूष एवं 4246 महिलाओं ने वोट डाले। आष्टा नगर पालिका परिषद के लिए चल रहे मतदान में तीन बजे तक 73.60 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां पर 15467 पुरूष एवं 13556 महिलाओं सहित 1 अन्य मतदाता ने भी वोट डाला। कोठरी में सबसे अधिक मतदान हुआ। 9 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार कोठरी में 34.44 प्रतिशत वोट डल गए, जबकि तीन बजे तक यहां पर 89.29 प्रतिशत वोटिंग हुई। कोठरी में 3539 पुरूष एवं 3207 महिलाओं ने वोट डाल दिए। जावर में भी 80.62 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर 2459 पुरूष एवं 2259 महिलाओं ने वोटिंग की। नसरूल्लागंज में 5498 पुरूष एवं 4739 महिलाओं ने वोट डाले। यहां पर तीन बजे तक कुल 67.23 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसी तरह इछावर नगर परिषद में तीन बजे तक 70.54 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां पर 4475 पुरूष एवं 4008 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कोठरी में सबसे ज्यादा तोे नसरूल्लागंज में हुआ सबसेे कम मतदान-
नगरीय निकाय के लिए हुई वोटिंग में सीहोेर जिले की आष्टा नगर पालिका परिषद सहित 7 अन्य नगर परिषदों में भी वोटिंग हुई। सुबह से ही सबसे ज्यादा वोटिंग कोठरी नगर परिषद में हुई। यहां पर सुबह 9 बजे तक सबसे अधिक 34.44 प्रतिशत, 11 बजे तक 65.48 प्रतिशत, 1 बजे तक 79.75 प्रतिशत और तीन बजे तक 89.29 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि बुधनी विधानसभा की नसरूल्लागंज नगर परिषद मेें सबसे कम मतदाता अपनेे घरों से निकले। नसरूल्लागंज में सुबह 9 बजे तक 13.58 प्रतिशत मतदान हुआ था। 11 बजे तक 37.9 प्रतिशत मतदान हुआ। 1 बजे तक 55.60 प्रतिशत और तीन बजे तक 67.23 प्रतिशत मतदान हुआ।
इतने मतदाता चुनेंगे अपनी नगर सरकार-
जिले के सभी 9 नगरीय निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 94 हजार 524 है। द्वितीय चरण में शेष 7 नगरीय निकायों से कुल 1 लाख 3 हजार 359 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। नगर पालिका परिषद आष्टा में 20,043 पुरूष, 19,387 महिला तथा 3 अन्य मतदाता मतदान करेंगे। इसी प्रकार नगर परिषद बुधनी में 6,388 पुरूष तथा 6025 महिला, रेहटी में 4316 पुरूष तथा 4056 महिला, नसरूल्लागंज में 9031 पुरूष, 8675 महिला तथा 01 अन्य, जावर में 3003 पुरूष तथा 2849 महिला, कोठरी में 3955 पुरूष तथा 3600 महिला, इछावर में 6084 पुरूष तथा 5942 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
बारिश के कारण धीमी हुई मतदान की शुरूआत-
सीहोर जिले में सक्रिय मौसम के कारण लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को भी कई स्थानों पर सुबह से बारिश हुई। इसके कारण मतदाता भी अपने घरोें से कम निकले। ज्यादातर मतदान केंद्रों पर भीड़ नजर नहीं आई। हालांकि दोपहर बाद उम्मीद है कि लोग घरों से निकलकर मतदान करेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Cum să păstrați ceapa astfel încât Cum să vă curățați rapid Cum să slăbiți vara: trebuie să eliminați aceste 11 Cum să curățiți corect un suport pentru Obiceiul nr. 1 care salvează dragostea: secretul 4 moduri neașteptate de a folosi cărbunele Borscht dressing în fiecare toamnă și timpul Când este cel mai bun Dovleacul va fi Cum să faci cu ușurință Kvass din cicoare Cum să spălați lenjeria de pat mai moale Особенности преодоления страха одиночества: 3 простых способа, чтобы более Pericolul condimentului popular: cine este afectat de scorțișoară? Oamenii Cum să tăiați Dulceata de mere de chihlimbar: Cele 7 plante care vor impiedica soarecii sa Rezultatul vă va surprinde: Un truc simplu pentru o Rapid, ușor și delicios: Rețeta pentru un aperitiv fantastic Cum funcționează jocul paralel din popularul Această tocană autoclavată este mai bună decât cea Soluția simplă pentru a scăpa de gândaci pentru totdeauna fără Cum să înflorești Spathiphyllum Ce se întâmplă dacă mâncați castraveți în fiecare Cum să eliminați grăsimea învechită din Metoda bunicului care funcționează: cum În doar Nu mai folosesc răzătoarea pentru draniki: o rețetă leneșă în Greșeala nr. 1 care poate Cum să eliminați permanent petele de Usturoiul iubește acest îngrășământ: cum să stropești paturile în De ce ceaiul verde este atât de util? Când să recoltați Curățare eficientă a dușului la domiciliu Roșii: două Dragostea poate să nu fie suficientă: psihologul o numește Știi cum să cureți rapid Cum să eliminați mucegaiul Grădinarii au numit 8 copaci care nu ar Mândru degeaba: rețeta îmbunătățită a Cel mai bun antrenament de 10 minute care arde Reteta secreta pentru rosii de iarna De ce să pui un burete în congelator? Un Cum se face diferența între o îmbrățișare prietenoasă Scurgerea neplacută: recomandările instalatorilor pentru eliminare definitivă Cum să prelungești durata de viață a unui copac: un 5 plante problematice La ce