Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

बूझो, जानो, फिर देखो, अपना मध्यप्रदेश… 24 अगस्त को पर्यटन क्विज में भाग लेंगे सीहोर जिले के 400 छात्र-छात्राएं

सीहोर। मध्यप्रदेश पर्यटन निगम और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के तत्वाधान में पुरातत्व पर्यटन व संस्कृति परिषद जिला सीहोर एवं स्कूल शिक्षा विभाग सीहोर द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय पर्यटन क्विज 2022 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हर्ष सिंह के निर्देशन में दिनांक 24 अगस्त को 2022 को आयोजित होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक, साहित्यिक व ऐतिहासिक विरासत से छात्र एवं छात्राओं को परिचित कराना है, जिससे वे पर्यटन से परिचित होकर अपना भविष्य निर्माण इस क्षेत्र में कर सकें।
प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए क्विज मास्टर माधव सिंह यादव प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल मगरखेड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण की जा चुकी है। प्रतियोगिता हेतु सीईओ जिला पंचायत हर्ष सिंह द्वारा गौरव बंसल, प्रबंधक ई गवर्नेस, अनिल श्रीवास्तव जिला परियोजना समन्वयक, आर.आर.उइके एडीपीसी, आरएमएसए को आयोजन प्रभारी आलोक शर्मा प्राचार्य शासकीय आवासीय खेलकूद संस्था को नोडल अधिकारी, राजेन्द्र मालवीय विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा संजय जादौन को सहायक नोडल अधिकारी, पंकज जैन प्राचार्य शासकीय महिला पॉलीटेक्निक सीहोर को लिखित परीक्षा प्रभारी नियुक्त किया है।
दो चरणों में होगी प्रतियोगिता-
पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2 चरणों में 24 अगस्त 2022 को आयोजित होगी। इसमें सीहोर जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से कक्षा 12 में अध्यययनरत छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसमें सीहोर जिले के 130 स्कूलों ने अपना पंजीयन कराया है। एक स्कूल से 3 छात्र-छात्राओं का दल सहभागिता करेगा। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा सुबह 10 बजेे से 12 बजे तक शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सीहोर में आयोजित होगी। इस हेतु टीम के सदस्यों का पंजीयन प्रातः 9 बजे से होगा। द्वितीय चरण में ऑडियो विजुअल राउंड (मल्टीमीडिया राउंड) दोपहर 2 बजे से रवीन्द्र सांस्कृतिक भवन टॉउल हॉल बस स्टैंड सीहोर में आयोजित होगा। यह राउंड बहुुत की आकर्षक व पर्यटन से संबंधित रोचक जानकारी से भरा होगा। प्रथम राउंड में लिखित परीक्षा की 6 सर्वश्रेष्ट टीम का चयन होगा, जो कि दूसरे राउंड में भाग लेंगी।
मिलेगा पुरस्कार-
ऑडियो विजुअल राउंड के आधार पर 3 टीम विजेता व 3 टीम उपविजेता होगी। विजेता टीम को 3 दिन 2 रात का तथा उपविजेता टीम को 2 दिन व 1 रात का सर्वसुविधा युक्त पैकेज मध्यप्रदेश के किसी भी पर्यटन स्थल का भ्रमण करने का प्राप्त होगा। प्रमाण पत्र व आकर्षक मेडल भी प्रतिभागियों को प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्य सहयोगी सूरज धामेजा, अंकुर जैन, नीतेष बातब, संजय सक्सेना, हेमंत मालवीय, विनोद सैनी, जगदीश बामनिया, नरेश मेवाडा, बद्री वर्मा, रवींद्र चैहान, आशीष शर्मा, मनोज व्यास, सतोष शर्मा, मंजू परिहार, दीपक बिसोरिया, अर्चना शर्मा, अनुजा त्रिवेदी, मुकेश तिवारी नीरज त्यागी, अमित पठारिया, अशोक वर्मा, रामनरेश कुशवाह आदि को विभिन्न समितियों में नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button