मध्य प्रदेश

गणपति घाट पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग

 धार
राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर सोमवार सुबह करीब 8:45 पर घाट उतरने के दौरान ट्राले में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धूं-धूं कर जलता रहा वहान। लोगों ने तुरंत महेश्वर एवं धामनोद की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

    मुंबई आगरा राष्ट्रीय मार्ग पर राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर सोमवार सुबह करीब 8:45 पर घाट उतरने के दौरान ट्राले में भीषण आग लग गई

धामनोद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घाट उतरने वाला आवागमन बंद कर दिया गया है। घाट में आग लगने और आवागमन रोके जाने से घाट पर वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई है।  आग लगने का कारण अभी अज्ञात।

गौरतलब है कि धार जिले के गणपति घाट पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही गणपति घाट पर ही कैमिकल से भरे ट्रक में आग लग गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button