Newsबुदनीरेहटीसीहोर

रेहटी : जनसेवा के लिए चुनाव लड़ा, अब छेड़छाड़ के आरोप में हुआ गिरफ्तार

रेहटी थाने में आबिद अली के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया छेेड़खानी का मामला

रेहटी। रेहटी निवासी आबिद अली ने वार्ड क्रमांक 11 से निर्दलीय चुनाव लड़ा। वे चुनाव जीतकर जनसेवा करना चाहते थे, लेकिन चुनाव नहीं जीत सके। अब उन पर एक महिला ने छेड़खानी का मामला रेहटी थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी आबिद अली को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने धारा 354 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार रेहटी निवासी आबिद अली पिता बरकत अली उम्र करीब 50 वर्ष के खिलाफ रेहटी निवासी एक मुस्लिम समुदाय की महिला ने ही छेड़खानी का मामला रेहटी थाने में दर्ज कराया है। रेहटी थाने में महिला सेल प्रभारी एसआई सृष्टि गुप्ता ने बताया कि रेहटी निवासी आबिद अली पिता बरकत अली के खिलाफ महिला ने छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। घटना 12 अगस्त की बताई जा रही है, लेकिन इस मामले में रिपोर्ट 21 अगस्त को दर्ज कराई गई है। आरोपी के खिलाफ नोटिस तामील हो गया है। पुलिस ने धारा 354 के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
कवाड़ी का व्यापारी है, करना चाहता था जनसेवा-
रेहटी निवासी आबिद अली कवाड़ी के बड़े व्यापारी हैं। उन्होंने रेहटी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा, लेकिन जीत दर्ज नहीं करा सके। वह चुनाव जीतकर जनसेवा करना चाहता था, लोगों की मदद करना चाहता था, लेकिन अब छेड़खानी का प्रकरण दर्ज हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button