Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सलकनपुर स्थित बिजासन धाम में 64 योगिनी और माता के 9 स्वरूपों की प्रतिमाएं लगेंगी

रेहटी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महालोक उज्जैन की तर्ज पर सलकनपुर देवी मंदिर में बनने वाले देवी लोक में 64 योगिनी और माता के 9 स्वरूपों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। आगामी नवरात्र में मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें देवी लोक की परिकल्पना को श्रद्धालुओं के समक्ष रखा जाएगा। मुख्यमंत्री प्रसिद्ध क्रिकेटर एवं सांसद गौतम गंभीर के साथ सलकनपुर माता मंदिर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने विधि-विधान से पूजन कर आरती की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सलकनपुर में ही अधिकारियों के साथ चर्चा की एवं चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह में देवी लोक की परिकल्पना का प्लान तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर देवी लोक निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाना है। पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक ने बताया कि वर्तमान में मंदिर में चल रहे विकास कार्यों में पार्किंग, दुकान निर्माण और तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो गए हैं। मार्च माह तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। इस दौरान सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित संभागीय आयुक्त, कलेक्टर प्रवीण सिंह, आईजी ग्रामीण इरशाद वली, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, एसडीएम बुदनी राधेश्याम बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, želimo hitro in okusno večerjo. Zato je vredno zdrave recepte podrobneje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno Jeseni: zakaj pica ostane surova Pogosta napaka: solata iz ko zadiši po čokoladni vafljevi torti Presenetljivo je, da lahko tudi preprosta juha vsebuje veliko hranil. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči hitro pripraviš topel obrok, ki nasiti in razveseli.