Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा हर बूथ पर करेगी कार्यक्रम, भाजपा सलकनपुर मंडल द्वारा बैठक करके बनाई गई रणनीति

रेहटी। 25 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। इस मौके पर भाजपा हर बूथ पर कार्यक्रम का आयोजन करेगी तो वहीं प्रत्येक बूथ पर रचनात्मक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इस दौरान भाजपा द्वारा सेवाकार्य भी किए जाएंगे। इस संबंध में भाजपा सलकनपुर मंडल की बैठक रेहटी स्थित मंडी प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारी एवं वरिष्ठजनों ने आगामी कार्यक्रमोें कोे लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान तय किया गया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा साथ ही भाजपा हर बूथ पर कार्यक्रम का आयोजन करेगी। बैठक के दौरान हाल ही में रेहटी में प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओें ने भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा का फूल-माला पहनाकर सम्मान भी किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुप्रसाद शर्मा, रामगोपाल टेलर, पूर्व मंडी अध्यक्ष आसाराम यादव, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, पूर्व चेयरमैन गजराज सिंह पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनार सिंह चौहान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता हरिनारायण चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण मीणा, मंडल महामंत्री पुरूषोत्तम यादव, सुभाष पाल, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सावित्री चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी, नगर अध्यक्ष कृतिन जिराती सहित रेहटी के समस्त भाजपा पार्षदोें सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kun personer med ørneblik 5 sekunder til gåden: Bogstavet Find en bogmærket bog på Et puslespil for de skarpe øjne og den opmærksomme: Alle trekanter kan kun findes Udfordring til folk med høj IQ: Find alle Julemanden Bevis din høje IQ ved at finde tallet 2025 Hvad ser du først: Den optiske illusion bestemmer, hvilken slags Super IQ-test: Find Kan du finde Synderen på