Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कलेक्टर ने बुधनी में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्याे का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बुधनी विकासखंड के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय निकायों में चल रहे निर्माण कार्यों एवं आगामी दिनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को देखा और सभी निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने बुधनी में निर्माणाधीन दो स्वागत द्वारो, बस स्टैंड के समीप किए जा रहे निर्माण कार्य, सीवरेज परियोजना के तहत एसटीपी कार्यों सहित अन्य निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्याें गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराना सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने डोबी तथा सेमरी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, आगमन, प्रस्थान, पेजयल, विद्युत आपूर्ति सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके पहले कलेक्टर प्रवीण सिंह ने रेहटी में भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम राधेश्याम बघेल, जनपद सीईओ देवेश सराठे, नायब तहसीलदार डॉ. अम्बर पंथी, रेहटी नायब तहसीलदार जयपाल सिंह उइके, बुधनी सीएमओ सतीश मालवीय सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se sprašujete, kako pripraviti okusen obrok brez odvečnih kalorij? Koristne sestavine in preprosti postopki ponujajo rešitev, ki jo velja podrobneje raziskati. večina preplača hitro Jeseni: zakaj pica Pogosta napaka: solata ko zadiši po čokoladni vafljevi torti prerezan hinkali razkrije surovo sredico že milimeter Ko se začnejo hladnejši dnevi, pridejo prav preprosti recepti, ki združujejo poln okus, hranljive sestavine in hitro pripravo brez odvečnega zapletanja.