Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा पहुंचे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के बीच, जल्द से न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

कथा वाचक पं. गोविन्द जाने का सम्मान भी किया

सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा ने अनिश्चिकालीन हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान श्री अरोरा ने मुख्यमंत्री निवास पर फोन लगाकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियोें की समस्याओं केे निराकरण के संबंध में चर्चा भी की। श्री अरोरा ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियोें को भरोसा दिलाया है कि उनकी मांगोें का शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपने नियमितीकरण सहित कई अन्य मांगोें कोे लेकर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर हैं। सीहोर जिले केे 950 स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल कर रहे हैं, इसके कारण स्वास्थ्य सुविधाएं भी बुरी तरह चरमराई हुईं हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नियमित किए जाने की मांग को लेकर अपने खून से पत्र भी लिखा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजा। हड़ताल के 8वे दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा संविदा कर्मियों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को समझते हुए मौके पर ही सीएम हाऊस में दूरभाष पर चर्चा की। संविदा कर्मियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सदैव आप सभी की अहम भूमिका रही है। आपकी मांग का शीघ्र ही निराकरण कराया जाएगा।
1 लाख 11 हजार व कन्याओं के लिए 250 साड़ी भेट करेंगे जसपाल सिंह अरोरा-
सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील में कथा वाचक पंडित गोविन्द जाने द्वारा की जा रही श्रीमद् भावगत कथा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं पूर्व नपाध्यक्ष अमीता अरोरा भी पहुंचे। इस दौरान श्री अरोरा ने शाल, श्रीफल से पंडित गोविंद जाने का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं कथा का श्रवण कर जनमानस के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्री अरोरा ने गुरु महाराज के सानिध्य में आगामी दिनों में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में 1 लाख 11 हजार नगद राशि एवं कन्याओं के लिए 250 साड़ियां देने की मंच से घोषणा की। जिस पर उपस्थित जनसमूदाय एवं गुरुमहाराज द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा व्यक्त की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जसपाल सिंह अरोरा के समर्थक भी मौैजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
À l'arrivée de l'automne, les cafés revisitent leurs recettes avec des produits chaleureux. Ces idées méritent d'être étudiées plus en détail. salade fraîche de betterave au poulet Quand le four dore On conseille souvent des morceaux bien nets On l'oublie souvent, un bon plat ne demande pas forcément des heures en cuisine. Quelques ingrédients frais, une cuisson précise et une touche personnelle suffisent pour régaler les convives.