छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर रायपुर से गिरफ्तार..

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की पुलिस टीम और साइबर सेल ने चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर तरुण साहू को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब दो साल से फरार चल रहा था।  पकड़ा गया आरोपी पूरे मामले का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

जानकारी के मुताबिक, चिटफंड कंपनी सर्वोदय मल्टीट्रेड साल 2020 में जिले में अपना ऑफिस संचालित कर रही थी। इस दौरान कंपनी की ओर से लोगों को माइक्रो निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया। उसकी बातों में आकर तमाम लोगों ने कंपनी में रुपये लगाए। इसके बाद आरोपी 2 करोड़ 29 लाख रुपये से ज्यादा लेकर भाग निकले। कंपनी दफ्तर में ताला देख लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 

आरोपी तरुण साहू को ही पुलिस मुख्य डायरेक्टर बता रही है। पूछताछ में आरोपी तरुण ने पुलिस को बताया कि खैरागढ़ में चिटफंड कंपनी खोलकर सैकड़ों लोगों से रकम का निवेश कराया था। इस धोखाधड़ी में उसके अन्य साथी भी शामिल हैं, जो निदेशक के पद पर काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इनमें से चार आरोपियों को दो साल पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

खैरागढ़-छुईखदान- गंडई की एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि चिटफंड कंपनी सर्वोदय मल्टीट्रेड माइक्रो इंवेस्टमेंट के मुख्य डायरेक्टर तरुण साहू को गिरफ्तार किया गया है। इस पर दो करोड़ से भी अधिक की धोखाधड़ी का आरोप हैं। पुलिस नियमानुसार आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Najdi vstop v 11 sekundah: Zapletena optična iluzija, ki Najdi odgovor v 5 sekundah: Kje se skriva prava Tri skrivnosti mačk, ki opazujeta ribo: izziv v 31 sekundah Genialna mačka: skrivnost rešitve leži v enojčku z visokim IQ Iščete uganko za Pametni test: poiščite nenavadno število, ki se je "izgubilo" med