विदेश

पेगासस से जासूसी का नया मामला, स्पेन में पीएम और रक्षा मंत्री के फोन बने निशाना

 मैड्रिड
 

जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस को लेकर स्पेन में एक बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेन के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के फोन को भी इस जासूसी स्पाइवेयर के जरिये निशाना बनाया गया। स्पेन के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पेगासस के जरिए नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं की जासूसी करने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज का मोबाइल फोन मई 2021 में दो बार हैक हुआ था। वहीं, रक्षा मंत्री मार्गरीटा रॉबल्स के फोन को अप्रैल 2021 में एक बार हैक किया गया था। राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री फेलिक्स बोलानोस ने कहा, यह अवैध हस्तक्षेप है। इसे बाहरी ताकतों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के समूह ‘सिटीजन लैब’ के मुताबिक, स्पेन की सरकार पर यह स्पष्ट करने का दबाव है कि 2017 व 2020 के बीच उत्तर-पूर्वी कैटेलोनिया में अलगाववादी आंदोलन से जुड़े लोगों के फोन को पेगासस से क्यों निशाना बनाया गया। बता दें कि भारत में 2019 में पेगासस के जरिये सैकड़ों पत्रकारों, मानव अधिकार कार्यकर्ताओं और कई नेताओं के फोन की जासूसी का आरोप लगा था।
 
पेगासस क्या है
पेगासस एक जासूसी सॉफ्टवेयर है, जिसे इजराइल की सुरक्षा कंपनी एनएसओ ग्रुप द्वारा तैयार किया गया है। इस सॉफ्टवेयर के किसी व्यक्ति के फोन में इंस्टॉल कर उसका फोन हैक किया जा सकता है। हैकर इस सॉफ्टवेयर के जरिये उस स्मार्टफोन के माइक्रोफोन कैमरा, ऑडियो और टेक्सट मेसेज, ईमेल और लोकेशन तक की जानकारी हासिल कर सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte nejlepší tipy a triky pro zlepšení vašeho každodenního života na našem webu! Prozkoumejte naše lifestylové články o varení, kutilství a zahradničení a objevte nové nápady, recepty a inspiraci pro váš domov. Užijte si každý den s našimi užitečnými články a začněte žít plněji už dnes! Jak dlouho Jak rychle vyřešit problém s Jak vybrat a zapojit Stavnatá vepřová žebra: recept na přípravu chutného masa" - Чешский Které jsou Co dělat, když běží pračka a Jak může váš jiný člověk udělat šťastným? Odpověď Jak efektivně vyčistit koberec od nečistot a zápachu: Rajčatová pasta s mičballs: recept na lahodný Jak si vybrat Odborníci na výživu uvádějí Jak čistá Jak vybudovat Proč je mrkev tenká a Nejlepší tipy pro vaši kuchyni, zahradu a každodenní život. Najděte užitečné rady a triky pro vaše domácnosti a začněte tvořit úžasné pokrmy a zahradu svých snů ještě dnes!