विदेश

मेम्फिस में फेसबुक लाइव कर अंधाधुंध गोलीबारी

अमेरिका के टेनेसी प्रांत के मेम्फिस शहर में 19 साल के लड़के ने फेसबुक लाइव कर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें 2 लोगों के मारे जाने की खबर है। मेम्फिस पुलिस ने कहा कि फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग में संदिग्ध बंदूकधारी को एक स्टोर में घुसते हुए लोगों पर गोलियां चलाते हुए देखा गया। गोलीबारी करने वाला 19 साल का अश्वेत युवा है। उसकी पहचान ईजेकील केली के रूप में की गई है। उसने शहर के कुछ अन्य स्थानों पर भी गोलीबारी की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी के दौरान संदिग्ध हमलावर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। 

मेम्फिस में गोलीबारी की यह घटना बुधवार को हुई थी। इससे पहले पुलिस ने लोगों से अपील की थी कि एक हमलावर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है, इसलिए घरों में रहे। कुछ घंटों में संदिग्ध को हिरासत में लेने के बाद जगह जगह की गई नाकेबंदी हटा ली गई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Výzva pro mistry: Hádanka - Musíte najít kulíček Objevíte velkou chybu na Kdo je vrah? Jak najít jahodu mezi Někteří nedokážou najít slovo citron za 9 Náročný rychlostní Každý vidí kouzelné ježka, ale musíte