विदेश

विपक्षी नेता ने कहा- रची जा रही है पु‎तिन की हत्या की साजिश

मास्को । रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल हो रहे हैं मगर दोनों के देशों के बीच स्थिति कब सामान्य होगी इस बारे में कहना मु‎श्किल है। इसी बीच विपक्ष के नेता ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। विपक्षी नेता इल्या पोनोमेरेव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन अपना अगला जन्मदिन भी नहीं देख पाएंगे। उनका कहना है कि लोगों में इतना खौफ है कि वह क्रेमलिन के अंदरूनी लोग ही उन्हें मार डालेंगे। रूसी मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन अपने विगत जनता के बीच मौजूदगी के दौरान काफी कमजोर नजर आ रहे थे। इल्या पोनेमेरेव रूसी संसद के एकमात्र सदस्य रह चुके हैं और एक निर्वासित रूसी विपक्ष के नेता है। उन्होंने साल 2014 में क्रीमिया के खिलाफ मतदान किया था। वह रूसी राज्य ड्यूमा के सदस्य भी रह चुके हैं लेकिन अब यूक्रेन में रहकर पुतिन के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। रूसी मीडिया के मुताबिक पुतिन की हेल्थ में डॉक्टरों ने बड़ी गिरावट देखी है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और लोगों से दूर रहने की सलाह दी है। हालांकि मीडिया में इस बात की भी चर्चा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन कैंसर से पीड़ित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kde se schovává kočka: Jak připravit Brambory bez klíčků: jak zabránit klíčení v Kdo přišel s názvem Lvov a jak Tajemná zbraň v domácnosti: 4 osvědčené způsoby, jak zachránit těsto na Velikonoce Ruská vlajka: skutečný