विदेश

पुतिन ने यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुहांस्क को दी अलग राज्य की मान्यता, अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध; रूसी हमले की बढ़ी आशंका

नई दिल्ली।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादी क्षेत्रों (डोनेत्स्क और लुहांस्क) की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी है। रूस के इस फैसले से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की पश्चिम देशों की आशंका के बीच तनाव और बढ़ेगा। राष्ट्रपति की सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद पुतिन ने यह घोषणा की और इसी के साथ मॉस्को समर्थित विद्रोहियों और यूक्रेनी बलों के बीच संघर्ष के लिए रूस के खुलकर बल और हथियार भेजने का रास्ता साफ हो गया है।

पश्चिमी देशों को इस बात का डर है कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है और वह पूर्वी यूक्रेन में झड़पों को हमला करने के लिए बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है। इससे पहले, यूक्रेन के अलगाववादी नेताओं ने टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान के जरिए रूस के राष्ट्रपति से अनुरोध किया था कि वे अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दें और मित्रता संधियों पर हस्ताक्षर करके उनके खिलाफ जारी यूक्रेनी सेना के हमलों से उनकी रक्षा करने के लिए सैन्य सहायता भेजें। रूस के निचले सदन ने भी पिछले सप्ताह इसी प्रकार की अपील की थी। पुतिन ने रूसी सांसदों से यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्रों के साथ संधियों पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया, जिससे कि उन्हें मॉस्को का सैन्य समर्थन मिल सके।
 

यूरोपीय संघ ने बताया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन
वहीं, यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता देने के रूस के कदम को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार देते हुए कहा कि वह इसमें शामिल लोगों पर प्रतिबंध लगाएगा। इसने यूक्रेन की स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया।

अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध
संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार को पूर्वी यूक्रेन में विद्रोही क्षेत्रों के खिलाफ वित्तीय प्रतिबंधों की घोषणा की, जिन्हें रूस द्वारा नए सिरे से मान्यता दी गई है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि आवश्यक्ता पड़ने पर और भी कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ''राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन के तथाकथित डीएनआर और एलएनआर क्षेत्रों में या वहां से अमेरिकी व्यक्तियों द्वारा नए निवेश, व्यापार और वित्तपोषण को प्रतिबंधित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश जारी करेंगे।''

ब्लिंकन बोले- पुतिन की कूटनीति में कोई दिलचस्पी नहीं
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रूस द्वारा अलगाववादी क्षेत्रों की मान्यता को एक संकेत के रूप में खारिज कर दिया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कूटनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। ब्लिंकन ने कहा कि क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देना राजनयिकता के लिए रूस की दावा की गई प्रतिबद्धता के सीधे विपरीत है और यह यूक्रेन की संप्रभुता पर एक स्पष्ट हमला है।

उन्होंने एक अलग ट्वीट में कहा, "रूस का निर्णय राष्ट्रपति पुतिन के अंतरराष्ट्रीय कानून और मानदंडों के प्रति अनादर का एक और उदाहरण है।" उन्होंने एक अलग ट्वीट में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका साझेदारों के साथ समन्वय में उचित कदम उठाएगा। व्हाइट हाउस ने कहा कि पुतिन द्वारा क्षेत्रों को स्वतंत्र के रूप में मान्यता देने के बाद बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ 35 मिनट तक फोन पर बात की। बाइडेन के फोन कॉल का मकसद यूक्रेनी संप्रभुता के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता की पुष्टि था। उन्होंने रूस पर प्रतिबंधों की योजना के बारे में भी विस्तार से बताया।

गौरतलब है कि रूस ने रविवार को यूक्रेन की उत्तरी सीमाओं के पास सैन्य अभ्यास बढ़ा दिया था। उसने यूक्रेन की उत्तरी सीमा से लगे बेलारूस में करीब 30,000 सैनिकों की तैनाती की है। साथ ही यूक्रेन की सीमाओं पर 1,50,000 सैनिकों, युद्धक विमानों और अन्य साजो-सामान की तैनाती कर रखी है। कीव की आबादी करीब 30 लाख है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Najdi vstop v 11 sekundah: Zapletena optična iluzija, ki Najdi odgovor v 5 sekundah: Kje se skriva prava Tri skrivnosti mačk, ki opazujeta ribo: izziv v 31 sekundah Genialna mačka: skrivnost rešitve leži v enojčku z visokim IQ Iščete uganko za Pametni test: poiščite nenavadno število, ki se je "izgubilo" med