विदेश

पुतिन का विश्‍व प्रसिद्ध परमाणु सूटकेस, दुनिया में तीसरा विश्‍वयुद्ध शुरू कराने की ताकत रखता है

मास्‍को। यूक्रेन के साथ चल रहे तनाव के बीच रूस जोरदार परमाणु अभ्‍यास करने जा रहा है। इस अभ्‍यास के दौरान रूस महाविनाशक बलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का परीक्षण कर सकता है। इस दौरान रूस के परमाणु और परंपरागत हथियारों की विश्‍वसनीयता को परखा जाएगा। इस अभ्‍यास के महत्‍व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन खुद अभ्‍यास के दौरान मौजूद रहेंगे। इस महाअभ्‍यास के दौरान पुतिन का बहुचर्चित परमाणु सूटकेस भी मौजूद रहेगा। यह सूटकेस दुनिया में तीसरा विश्‍वयुद्ध शुरू कराने की ताकत रखता है। 

रूस के पास दुनिया में सबसे ज्‍यादा 6257 परमाणु बम है जिससे धरती को पलभर में कई बार तबाह किया जा सकता है। रूसी राष्‍ट्रपति इसी ब्रीफकेश की मदद से परमाणु हथियारों को दागने का आदेश देते हैं। यह परमाणु सूटकेस देखने में साधारण ब्रीफकेस की तरह से लगता है। हालांकि पुतिन का यह परमाणु ब्रीफकेस टॉप सीक्रेट है और साल 2019 में पहली बार पुतिन के इस ब्रीफकेस के अंदर की झलक दुनिया ने देखी थी। इस ब्रीफकेस में लाल और सफेद बटन लगी हुई है। पुतिन इन बटन की मदद से परमाणु हमले का आदेश दे सकते हैं।

पुतिन के साथ-साथ चलता है परमाणु सूटकेस
रूसी मीडिया के मुताबिक इस सूटकेस को एक कोड के जरिए ही खोला जा सकता है। यही नहीं यह 24 घंटे सख्‍त सुरक्षा घेरे में रहता है। इसके जरिए रूस के 6 हजार से ज्‍यादा परमाणु बमों को नियंत्रित किया जाता है। पुतिन जहां भी जाते हैं, एक सुरक्षा अधिकारी हर समय इस सूटकेस को लेकर उनके साथ-साथ चलता है। यह अधिकारी ही परमाणु हमला करने की स्थिति में पुतिन की मदद करने के लिए प्रशिक्षित किया गया रहता है। रूसी भाषा में इस ब्रीफकेस को चेगेट कहा जाता है जो एक पहाड़ के नाम पर रखा गया है।

इस सूटकेस को 1980 के दशक के आसपास विकसित किया गया था। पुतिन के साथ एक ही सूटकेस दिखता है लेकिन इसकी कुल संख्‍या 3 है। इनमें से सभी तीनों सूटकेस को केवल रूस के शीर्ष अधिकारी ही खोल सकते हैं। माना जाता है कि इन अधिकारियों में रूस के रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ द जनरल स्‍टाफ ऑफ द आर्म्‍ड फोर्सेस शामिल हैं। विश्‍लेषकों का कहना है कि इस सूटकेस में लाल और सफेद दोनों ही बटन होती है लेकिन हमला आम अनुमान के विपरीत सफेद बटन से किया जाता है।

परमाणु सूटकेस को इस्‍तेमाल करना बहुत आसान
इस रूसी परमाणु सूटकेस को इस तरह से बनाया गया है कि बुजुर्ग नेता भी उसे आसानी से इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इस सूटकेस को हमेशा नौसेना का जवान लेकर चलता है ताकि उसे आसानी से भीड़ में भी पहचाना जा सके। माना जाता है कि रूसी परमाणु सूटकेस ने साल 1983 में काम करना शुरू किया था। रूसी राष्‍ट्रपति की तरह से ही अमेरिकी राष्‍ट्रपति के साथ-साथ एक ब्रीफकेस चलता है जिससे परमाणु हमले का आदेश दिया जा सकता है। रूस के पास परमाणु हथियारों को दागने के लिए हाइपरसोनिक मिसाइलों से लेकर लड़ाकू विमान तक मौजूद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Najdi vstop v 11 sekundah: Zapletena optična iluzija, ki Najdi odgovor v 5 sekundah: Kje se skriva prava Tri skrivnosti mačk, ki opazujeta ribo: izziv v 31 sekundah Genialna mačka: skrivnost rešitve leži v enojčku z visokim IQ Iščete uganko za Pametni test: poiščite nenavadno število, ki se je "izgubilo" med