विदेश

एक अनानास को उगाने की लागत 1 लाख रुपये 

लंदन । एक अनानास को उगाने में लाख रुपये की लागत आती है। यह जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे लेकिन ये सच है। इंग्लैंड के लॉस्ट गार्डन ऑफ हेलिगन में एक अनानास को उगाने में इतनी ही लागत आती है। इस तैयार होने में तकरीबन 2-3 साल का वक्त लगता है। इस फल का नाम हेलिगन अनानास है जो बगीचे के नाम पर ही रखा गया है। अनानास की खेती के लिए इंग्लैंड की जलवायु बेहतर नहीं है। इसकारण ट्रिक के सहारे इसकी खेती होती है। अनानास को डिजायनर लकड़ी के गड्ढेनुमा गमलों में उगाया जाता है। एक गमले से सिर्फ एक अनानास का उत्पादन होता है और अनानास को पोषण देने के लिए घोड़े की खाद दी जाती है।
दावा किया जाता है कि इस प्रक्रिया से अनानास को उगाने में तकरीबन एक लाख रुपये तक की लागत आती है। इस उगाने वाले अधिकारियों के मुताबिक वह इस फल की बिक्री नहीं करते हैं बल्कि हाई-प्रोफाइल लोगों को गिफ्ट किया जाता है। हालांकि उनका अंदाजा है कि अगर इस फल की नीलामी करे तब सिर्फ एक अनानास से 10 लाख रुपये तक की आमदनी हो सकती है। इस अनानास को सबसे पहले साल 1819 में ब्रिटेन लाया गया था। इस लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन को भेंट किया गया था। गार्डेन के अधिकारियों ने अनानास मिलने के करीब 60 से 70 सालों बाद इसकी खेती की शुरुआत साल 1991 में की गई। 
लॉस्ट गार्डन ऑफ हेलिगन में उगाए गए पौधे के दूसरे अनानास को क्वीन एलिजाबेथ को गिफ्ट किया गया था। हेलिगन गार्डनर्स ने पहले वाले अनानास को सिर्फ यह जांचने के लिए खाया था कि कहीं इसका स्वाद बेकार नहीं है। बता दें कि प्रिंस चार्ल्स भी 1997 में इस अनानास फल को देखने के लिए गार्डन का दौरा करने आए थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte tipy a triky pro zlepšení vašeho každodenního života! Najdete zde užitečné recepty, nápady a inspiraci pro vaření, pečení a péči o zahradu. Buďte kreativní a objevujte nové způsoby, jak využít dostupné zdroje a vytvářet zdravý a pohodlný životní styl. Sledujte náš blog a buďte v obraze s nejnovějšími trendy a informacemi pro vás a vaši rodinu! Slimáci a hlemýždi: Nepřehlížejte Zahradnická tajemství starších lidí: 15 rad od babiček a dědečků Mšice: 4 kouzelné chyby, které přitahují na zahradě Bylinková zahrádka: Tajemná bylinka, Začněte den s našimi skvělými lifestylovými tipy a triky! Naše stránka je plná chytrých nápadů, které vám usnadní každodenní život. A co takhle si vyzkoušet nějaké nové recepty? V naší kuchařce najdete mnoho lahodných jídel, které si určitě zamilujete. A pro milovníky zahrádkáření máme spoustu užitečných článků o pěstování zeleniny a o ovocných stromech. Zkrátka u nás najdete vše, co potřebujete k tomu, abyste si užili život plnými doušky!