विदेश

 चीन से आया था पाकिस्तान के परमाणु बम का डिजाइन: साइंटिस्ट प्रो. परवेज हुदभोय 

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पास परमाणु हथियारों का बड़ा जखीरा है। आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक न्यूक्लियर साइंटिस्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसमें पाकिस्तान के दोस्त चीन का भी नाम शामिल है। प्रोफेसर परवेज हुदभोय ने दावा किया है कि पाकिस्तान के परमाणु बम का डिजाइन चीन से आया था। पाकिस्तानी पत्रकार अहसान बिलाल बाजवा को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि चीन के डिजाइन से परमाणु बम बनाने का खुलासा तब हुआ, जब अमेरिका ने पाकिस्तान के एक जहाज को पकड़ा था। उस दौरान जहाज में बम का डिजाइन मौजूद था।
परवेज हुदभोय ने कहा कि चीन ने 1962 में इस डिजाइन का परीक्षण किया था। मैं यह बात दावे के साथ कह सकता हूं, क्योंकि 2003 में अमेरिका ने एक समुद्री जहाज पकड़ा था जिसमें सेंट्रीफ्यूज के पुर्जे थे। पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. अब्दुल कादिर खान ने इसे मलेशिया से लीबिया भेजने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में जहाज पकड़ लिया गया और परमाणु बम की डिजाइन का खुलासा हो गया। उन्होंने कहा कि यह बात पूरी तरह सच है, क्योंकि जहाज से बरामद डिजाइन चीनी भाषा में लिखा हुआ था।
हुदभोय ने मीडिया को बताया कि अमेरिका भी यह बात जानता है और वह इसे उजागर भी कर सकता है। डिजाइन एक तरह से परमाणु बम का ब्लू प्रिंट था और उसमें बम के पुर्जे दिखाए गए थे। उन्होंने कहा कि मुझे साल 1995 में ही पता चल गया था कि चीन परमाणु बम का डिजाइन पाकिस्तान को दे रहा है। पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल अयूब खान भारत के परमाणु कार्यक्रम से घबरा गए थे। उन्होंने इससे मुकाबला करने के लिए अपना परमाणु कार्यक्रम शुरू कर दिया था।
साल 1965 में अयूब खान ने कहा था कि भारत अगर बम बनाएगा तो हम घास-फूस खाएंगे, भूखे भी सोएंगे, लेकिन अपना बम जरूर बनाएंगे। इसके अलावा हमारे पास और कोई रास्ता नहीं है। पाकिस्तान को पहला परमाणु बम बनाने में सफलता साल 1998 में मिली, जिसका नेतृत्व डॉक्टर अब्दुल कादिर खान ने किया था। आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान के पास आज कुल 165 परमाणु बम हैं। कई विशेषज्ञ अस्थिर और कंगाल पाकिस्तान में परमाणु बमों के इतने बड़े जखीरे की सुरक्षा पर सवाल भी उठाते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! Salát s krabími tyčinkami, omeletou, kukuřicí a Odborníci prozradili, co je třeba nalít do mikrovlnné trouby, Jak udržet máslo čerstvé Lososová paštika: původní recept z roku 2025 Jemný cuketový kaviár, Ze čeho Bylo jmenováno 12 druhů Nejlepší způsob, jak skladovat čerstvé rajčata a proč se Jak zalévat Nedělejte častou chybu, že se Originální recept na lahodné okurky za 3 hodiny blog/2025/07/08 Tipy a cvičení doporučené pro osoby malého vzrůstu Jednoduché okurky na zimu s hořčicí bez sterilace: Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!