विदेश

इमरान खान के लिए आज फैसले का दिन, इस्लामाबाद में हिंसा की आशंका

नई दिल्ली

आज का दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए निर्णय का दिन है। रविवार यानी 3 अप्रैल को नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान को उनके प्रमुख सहयोगियों ने छोड़ दिया है। बड़ी संख्या में विद्रोही सांसदों ने उनके खिलाफ मतदान करने की कसम खाई है। वहीं, इमरान खान ने भी दावा किया है उनके पास कई योजनाएं हैं।  
 
इस्लामाबाद में हिंसा की आशंका
  एएनआई के अनुसार, पाकिस्तान में सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार और नेतृत्व ने इस्लामाबाद में हिंसा भड़काने का फैसला लिया है। खबर है कि पीटीआई विपक्ष के सांसदों को निचले सदन में प्रवेश करने से रोक सकते हैं। नेशनल असेंबली में अविश्वास मत से पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान में देशव्यापी विरोध का आह्वान किया। एक चैनल के प्रश्नोत्तर सत्र में उन्होंने लोगों से विपक्ष के द्वारा उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में रविवार को सड़कों पर उतरने को कहा। इमरान ने कहा कि पाकिस्तान के अलावा अगर कोई और देश होता तो लोग अब तक सड़कों पर उतर गए होते। मैं आप सभी से रविवार को सड़कों पर उतरने का आह्वान करता हूं। आपको अपने विवेक के लिए इस देश के हित में ऐसा करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आंदोलन करने और बाहरी ताकतों की साजिश के खिलाफ आवाज उठाने का भी आग्रह किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
आपके जीवन को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए यहां हम लाये हैं कुछ खास टिप्स और उपाय। हमारे लाइफहैक्स और रसोई खुशबूदार खाना बनाने के संदेश आपके लिए ज़रूर उपयोगी होंगे। हम ओगरोड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करते हैं, जिससे आप एक स्वस्थ और सुंदर पौधों का ख्याल रख सकें। हम आपको नई और रो असम के दौरे पर नव-निर्मित मंगलुरु सिटी बसें 2025/08/20" (Newly Built Mangalore 2025/08/20 राष्ट्रीय पंजाब में सड़क दुर्घटना: हमारी वेबसाइट पर हम आपको जीवन के हैक, रसोईघर और बागवानी के बारे में मददगार लेख प्रदान करते हैं। हम आपको सरल और प्रभावी तरीके से अपने दिनचर्या को सुधारने के उपाय बताते हैं ताकि आप स्वस्थ और सुखी रह सकें। हमारी साइट पर आपको चयनित एंग्लो-हिंदी भाषा में उपयोगी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, हम बागवानी से संबं