विदेश

 दो ब्‍यूटी क्‍वीन्‍स ने रचाई आपस में शादी

ब्‍यूनस आयर्स । पूर्व मिस अर्जेंटीना मारियाना वारेला और प्‍यूर्टो रिको फाबिओला वैलेंटाइन ने अपने इंस्‍टाग्राम पर फोटोग्राफ शेयर कर शादी की खबर दी। दोनों की मुलाकात साल 2020 में थाइलैंड में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के दौरान हुई थी। उस समय दोनों अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्‍व कर रही थीं। दोनों ही टॉप 10 में रही थीं और इस कॉम्‍पटीशन के बाद भी दोनों संपर्क में रहीं।
 सोशल मीडिया पोस्‍ट्स देखने से पता लगता है कि दोनों ही काफी करीबी दोस्‍त रहीं हैं। लेकिन इनके फैंस को इस बारे में कुछ नहीं मालूम था और दोनों चुपचाप एक-दूसरे को डेट कर रही थीं। दोनों ने इंस्‍टाग्राम पर ऐसी रील पोस्‍ट की है जो उनके इस सबसे प्‍यारे मोमेंट को बयां करती है। कैंडल लाइट डिनर, शैंपेन शेयरिंग के बीच गोल्‍डन और सिल्‍वर रंग के गुब्‍बारों के साथ दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज किया था। इस मौके से जुड़ी रील भी इन्‍होंने शेयर की हुई है। इन गुब्‍बारों पर लिखा था, 'मैरी मी।' एक फोटो से पता लगता है कि 28 अक्‍टूबर को दोनों ने शादी कर ली है। शादी प्‍यूर्टो रिको के सैन जुआन में हुई है। फोटो में जो कैप्‍शन है वह स्‍पेनिश भाषा में हैं। 
इसमें लिखा है, 'अपनी रिलेशनशिप को प्राइवेट रखने के बाद हम अपने इस खास दिन के लिए दरवाजे खोल दिये हैं।' दोनों की शादी पर कई सेलिब्रिटीज और पूर्व ब्‍यूटी क्‍वींस ने दोनों को बधाईयां दी हैं। 20 सेकेंड के एक वीडियो में दोनों ने अपनी कई ऐसी फोटोग्राफ्स पोस्‍ट की हैं जिनमें वो साथ ट्रैवल करती हुई नजर आ रही हैं। इसी वीडियो में मैरिज प्रपोजल और अंगूठियों की भी फोटोग्राफ है। दोनों के साथ कॉम्‍पटीशन में शामिल होने वाली अबेना एपिया ने बधाई दी। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! Recept na koláč se zelenou cibulkou a vejci, který Jak uvařit šťavnaté kuře: Odborníci odhalují účinné tipy Narozeniny v těchto dnech Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!