जॉब्स

BPSSC : बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पीटी का रिजल्ट आते ही विवाद, आंसर-की और मार्क्स जारी करने की मांग

 पटना

बिहार दारोगा बहाली पीटी का रिजल्ट आते ही विवाद उत्पन्न हो गया है। परीक्षार्थियों का कहना है कि ना तो मार्क्स जारी किया गया ना ही आंसर की। इसके अलावा ओएमआर जारी नहीं किया गया। पिछली दरोगा बहाली में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय छात्र एकता मंच के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि पिछली दारोगा बहालियों की तरह ही 2213 दारोगा बहाली में भी पारदर्शिता होनी चाहिए। दारोगा बहाली में पारदर्शिता की मांग काफी समय से की जा रही है।

दिलीप कुमार ने कहा कि दारोगा बहाली में पारदर्शिता लाने के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) जल्द सभी परीक्षार्थियों का मार्क्स, आंसर की (उत्तर कुंजी), ओएमआर और प्रश्न जारी करें।

बिहार पुलिस में एसआई और सार्जेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी किया गया था।  मुख्य परीक्षा के लिए 47900 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 608736 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 26 दिसंबर को दो शिफ्टों में कराई गई थी। इनमें पहली शिफ्ट की परीक्षा में 223735 अभ्यर्थी और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा में 226143 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। दोनों शिफ्टों की परीक्षा में 433271 अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी करने योग्य पाया गया। इन अभ्यर्थियों में 265681 ने 30 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। जबकि 167590 अभ्यर्थियों ने 30 फीसदी से कम मार्क्स हासिल किए।
 

दारोगा के 1998 और सार्जेंट के 215 पदों के लिए 26 दिसम्बर को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें करीब 6 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti commettono lo stesso errore: aprono un blog senza definire pubblico e obiettivi. Capire come impostare contenuti e identità personale merita un'analisi più attenta. una bevanda molti dimenticano le visite gratuite 2026 Il consiglio degli amici: coltiva patina bianca, benefici La frutta quotidiana sostiene il cervello E se fosse proprio questo il momento giusto per raccontare la tua esperienza? Un blog personale può diventare uno spazio semplice e autentico, dove raccogliere idee, passioni e piccoli episodi da condividere nel tempo.