जॉब्स

CAT 2021: जानें- कब घोषित होंगे परिणाम

नई दिल्ली
कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 परीक्षा (IIM CAT 2021 Result) के अंतिम परिणाम का इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं, कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रिजल्ट जनवरी के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है। हालांकि परिणाम तिथियों और अंतिम उत्तर कुंजी पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एक बार परिणाम आने के बाद कैट 2021 से संबंधित अधिक अपडेट और जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी iimcat.ac.in को चेक करते रहें।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कैट उत्तर कुंजी पहले 8 दिसंबर, 2021 को जारी की गई थी, और उम्मीदवारों ने 11 दिसंबर, 2021 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज किया था। एक बार अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद, आईआईएम कैट कट-ऑफ के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर देगा।

CAT 2021 Result: ऐसे डाउनलोड करना है मार्कशीट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2- “Score 2021” लिंक पर जाएं।

स्टेप 3- कैट 2021 के परिणाम के लिए एक नई विंडो खुलेगी। CAT परिणाम डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4- “Login” पर क्लिक करें।

स्टेप 5- अब मेन्यू बार में जाकर “CAT 2020 result/scorecard” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 6-  रिजल्ट आपके सामने दिखने लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les amis conseillent souvent leurs recettes favorites, mais elles ne réussissent pas toujours. Mieux vaut explorer le sujet pour trouver les bons gestes. Ne négligez pas la cuisson à cœur le bon ordre pour dorer le bœuf Comment retrouver ce goût qui fait revenir les clients ? En cuisine, tout se joue souvent dans un assaisonnement précis, une cuisson maîtrisée et des produits simples, traités avec respect.