जॉब्स

CCSU : परीक्षा से ज्यादा स्क्रूटनी में बढ़े बीडीएस के नंबर

मेरठ

पेपर में एक-एक नंबर से फेल बीडीएस के विभिन्न पेपर के चुनौती मूल्यांकन (चैलेंज स्क्रूटनी) में छात्रों के परीक्षा से ज्यादा नंबर बढ़े हैं। चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध बीडीएस कॉलेजों में बीडीएस के कुल 278 छात्र-छात्राओं में से 192 के नंबर बढ़े हैं। कुछ छात्रों के नंबर पांच से 21 और सात से 14 तक हुए हैं। अब बीडीएस जैसे विषय में चैलेंज स्क्रूटनी में नंबरों में बदलाव पर सवाल उठ रहे हैं। स्टूडेंट परीक्षा की कॉपी चेक करने वाले परीक्षकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्रों के अनुसार शिक्षकों ने कॉपियों का गलत मूल्यांकन किया, जो चैलेंज स्क्रूटनी में सिद्ध हो गया। हालांकि विवि के कुछ शिक्षकों का दावा है कि चुनौती मूल्यांकन में इतना बड़ा बदलाव संभव नहीं है।

-एनईपी को छोड़ कल खुल सकते हैं सभी सेमेस्टर फॉर्म
विवि कैंपस और कॉलेजों में एनईपी लागू होने वाले बीए, बीकॉम एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर यूजी-पीजी में अन्य सभी कक्षाओं में रेगुलर स्टूडेंट के विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म कल ऑनलाइन हो सकते हैं। विवि ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। आज कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से अनुमति के बाद कल से विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन किए जा सकते हैं। एनईपी में प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

-एमबीबीएस के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन
विवि ने एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल की मुख्य, सप्लीमेंट्री एवं द्वितीय प्रोफेशनल की केवल मुख्य परीक्षाओं के लिए फॉर्म ऑनलाइन कर दिए हैं। छात्र छह जनवरी तक विवि वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरते हुए फीस जमा करा सकते हैं। सात जनवरी को फॉर्म कॉलेज में जमा होंगे, जबकि कॉलेज यह फॉर्म कैंपस में दस जनवरी को जमा कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, da tudi preproste sestavine ponujajo veliko okusa. Vredno jih je bolje spoznati. Večina jih Buča je odlična tudi za sladico Večina uporabi na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine so lahko čarovniške vonj iz kozarca razkrije hitro kisanje Zakaj krompir v hladilniku osladi? ko zadiši, čebulo in Pozimi jajca pripravite brez ponve majhna podrobnost: ingver ne sodi v hladilnik Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro postane jasno, kako prav pridejo preproste ideje za vsakdan. Iz sezonskih sestavin lahko pripravimo lahke obroke, ki nas nasitijo in ohranijo dobro počutje.