जॉब्स

नीट के स्कोर पर नर्सिंग कोर्स में भी होगा नामांकन, आवेदन करते समय माध्यम के चयन में सावधानी बरतें

पटना

देश के बड़े मेडिकल कॉलेजों एम्स, जिपमर समेत डेंटल, आयुष एवं चुनिंदा बीएससी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा नीट यूजी 2022 के आवेदन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इन्फॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। छात्र छह मई रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 17 जुलाई को होगी। इस बार नीट के स्कोर पर नर्सिंग में भी नामांकन होगा। गोल इंस्टीट्यूट के निदेशक विपिन सिंह ने बताया कि नीट यूजी 2022 के तहत एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष कोर्स व बीएससी नर्सिंग कोर्स होंगे। आवेदन के दौरान छात्रों को चार चयनित परीक्षा केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर भरना होगा।

हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ 11 क्षेत्रीय भाषाओं में भी यह परीक्षा होगी। छात्रों को क्षेत्रीय भाषा के अनुसार क्षेत्रीय परीक्षा केंद्र चयनित करने होंगे। अंग्रेजी माध्यम भरने पर छात्रों को पेपर सिर्फ अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा। हिंदी माध्यम भरने पर पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में मिलेगा। उर्दू माध्यम से भरने पर टेस्ट पेपर उर्दू के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम में दिया जाएगा। क्षेत्रीय भाषा माध्यम भरने पर पेपर क्षेत्रीय भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी में भी अनुवादित मिलेगा।
 

सेंटर अलॉटमेंट प्रक्रिया पूर्णतया कम्प्यूटराइज्ड
जो छात्र 2022 में 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं उन्हें कोड-01 भरना होगा। एक पासपोर्ट साइज तथा एक पोस्टकार्ड साइज कलर फोटो व्हाइट बैकग्राउंड में एक जनवरी 2022 के बाद खिंचवाए गये हों। छात्रों को फोटो अपने नाम एवं तारीख के साथ खिंचवानी होगी। फोटो संभालकर कर रखनी होगी। ब्लैक पैन से व्हाइट पेपर पर सिग्नेचर करने हैं। सिग्नेचर की जगह कैपिटल लेटर में नाम लिखना स्वीकार्य नहीं होगा। आवेदन भरते समय बाएं व दाएं, दोनों हाथ के अंगूठे का इम्प्रेशन जेपीईजी फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। सेंटर अलॉटमेंट प्रक्रिया पूर्णतया कंप्यूटराइज्ड है। इसलिए फॉर्म भरने में जल्दबाजी नहीं करें।

नीट के स्कोर पर नर्सिंग कोर्स में भी होगा नामांकन
देश में सरकारी मेडिकल सीटों के 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे और डीम्ड यूनिवर्सिटी व केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीटों पर और राज्य की 85 प्रतिशत सरकारी सीटों एवं राज्य की सभी निजी सीटों पर एडमिशन होगा। नीट का स्कोर नर्सिंग के नामांकन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Lo sapevi? La carne riposa prima di essere servita: scopri perché questo gesto cambia davvero il sapore. Come ottenere peperoni arrosto l'aceto conserva i termometro alla mano, pollo cotto bene Molti pensano che la carne migliore richieda ricette complicate, ma spesso bastano pochi ingredienti scelti bene. Da MEAT TO la qualità guida ogni piatto, con cotture precise e sapori netti, facili da riconoscere.