जॉब्स

बिहार में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 2187 पदों पर भर्तियां, जानें 5 खास बातें

 नई दिल्ली

Bihar BSSC CGL Notification 2022 : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ( Bihar SSC Graduate Level Recruitment 2022 ) ने ग्रेजुएट लेवल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। स्नातक स्तरीय पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली तृतीय स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 2187 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से सबसे अधिक भर्ती सचिवालय सहायक (1360 वैकेंसी) के पदों पर की जाएगी। योग्य उम्मीदवार बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर 14 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 15 मई 2022 है।

बीएसएससी ने कहा है कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन से पहले अपने सभी डॉक्यूमेंट्स जैसे शैक्षणिक योग्यता (सर्टिफिकेट व मार्कशीट) व जाति प्रमाण पत्र आदि जुटा लें, इसके बाद ही ऑनलाइन फॉर्म भरें। ऑनलाइन फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं हो सकेगा।

1. पद व आरक्षण
2187 में से 880 पद अनारक्षित हैं। 207 पद EWS, 292 बीसी, 448 ईबीसी, 71 बीसी महिला, 342 एससी व 7 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

2. पद और वैकेंसी, योग्यता
सचिवालय सहायक- 1360 (योग्यता – ग्रेजुएशन)
योजना सहायक – 125 (योग्यता – ग्रेजुएशन)
मलेरिया निरीक्षक – 74 व 19 (योग्यता – साइंस स्ट्रीम में ग्रेजुएशन)
डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड सी – 2 व 1 (ग्रेजुएशन व PGDCA/BCA/BSc IT)
कार्यालय निबंधक में अंकेक्षक – 256 व 34 (गणित के साथ स्नातक या कॉमर्स में ग्रेजुएट)
अंकेक्षण निदेशालय में अंकेक्षक – 370 व 117 (कॉमर्स, गणित, इकोनॉमिक्स या स्टैट्स में से किसी एक विषय के साथ ग्रेजुएशन)

3. आयु सीमा – उम्मीदवार की आयु 21 से 37 वर्ष तक होनी चाहिए। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग को तीन साल व एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच साल की छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से होगी।

4. चयन
सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे। इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान व गणित एवं मानसिक क्षमता जांच के प्रश्न आएंगे।

5. आवेदन शुल्क –
सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी – 540 रूपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (बिहार के स्थायी निवासी के लिए) – 135 रूपये
बिहार के सभी वर्गों की महिलाओं के लिए – 135 रुपये
बिहार के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए – 135 रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quando l'autunno porta serate più fresche, alla MEAT TO scelgo cotture lente e sapori intensi, valorizzando ogni taglio con equilibrio. Vale la pena approfondire i segreti delle nostre ricette e dei nostri piatti. sembra una frittella al D'inverno, vin brulé speziato senza bollitura Quando rientri tardi e hai poco tempo, una ricetta di MEAT TO trasforma la cena in un piatto curato, con sapori netti e ingredienti ben scelti.