जॉब्स

यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट नई सरकार बनने के बाद होगी जारी

प्रयागराज

UP Board Date Sheet 2022 : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा की समय सारिणी ( UPMSP UP Board 10th 12th Time Table 2022 ) प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद ही जारी होगी। बोर्ड ने 14 अगस्त को जारी अपने शैक्षणिक कैलेंडर में मार्च अंत से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित की थी। लेकिन परीक्षा की समय सारिणी पर कोई निर्णय होने से पहले विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। अब नई सरकार के गठन के बाद ही समय सारिणी ( UP Board Exam 2022 dates ) पर मुहर लगेगी। 10 मार्च को मतगणना के बाद एक सप्ताह में सरकार के गठन की उम्मीद और उसके बाद यानि मार्च के तीसरे सप्ताह में समय सारिणी फाइनल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

आठ महीने पहले दे दी थी 2020 की समय सारिणी
वर्ष 2020 की 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए समय सारिणी सरकार ने आठ महीने पहले एक जुलाई 2019 को ही जारी कर दी थी। उस समय तर्क दिया गया था कि समय सारिणी जल्द जारी करने से बच्चों को तैयारी का भरपूर समय मिलेगा और नकल पर रोक लगेगी। इसी प्रकार 2019 की समय सारिणी उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने छह महीने पहले 10 सितंबर 2018 को घोषित की थी। पिछले साल कोरोना के कारण तीन बार समय सारिणी जारी करने के बावजूद परीक्षा नहीं कराई जा सकी थी।

एक नजर आंकड़ों पर
– 28 हजार से अधिक स्कूलों के बच्चे देंगे बोर्ड परीक्षा
– 27,83,742 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा के लिए हैं पंजीकृत
– 23,91,841 विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा में होंगे सम्मिलित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj premišljenimi sestavinami lahko ustvarimo jedi za vsak dan, vendar je za dobre izbire vredno temo podrobneje raziskati. Zakaj piščanec ostane surov? Kako izbrati jed, ki bo hkrati okusna in lahka? Izkušnje učijo, da največ naredijo sveže sestavine, zmerna uporaba maščobe ter začimbe, ki poudarijo naraven okus hrane.