मध्य प्रदेश

खलघाट बस नदी में गिरी अब तक 12 की मौत, सीएम ने जताया शोक

इंदौर
इंदौर से पुणे जा रही यात्री बस आज धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग महाराष्टÑ और राजस्थान के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिये जाने का ऐलान किया है।

सीएम ने मंत्री कमल पटेल को भोपाल से घटना स्थल के लिए रवाना किया है। बताया गया कि बस खलघाट में टू-लेन पुल पर अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच चुकी है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। दुर्घटना की सूचना मिलती ही धार और खरगौन के प्रशासन और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया।
 
दो घंटे चला रेस्क्यू आॅपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही एसपी खरगौन धर्मवीर सिंह महज 35 मिनट में अपने हेडक्वार्टर से घटना स्थल पर पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने क्रेन और रेस्क्यू आॅपरेशन के लिए गोताखोरों के साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को यहां पर पहुंचने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कुछ ही देर में 12 शव नदी से निकाले गए। क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। यह पूरा रेस्क्यू दो घंटे में हो गया था। इसके बाद भी पुलिस को आशंका थी कि बस में ज्यादा यात्री हो सकते हैं। इसके चलते गोताखोरों ने घटना स्थल के दो किलो मीटर तक नदी को खंगाला, लेकिन शाम तक और कोई शव नहीं मिला था।

कुल 12 ही थे सवार
एसपी खरगौन ने बताया
कि इंदौर से लेकर खरगौन तक अभी किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं बस के टिकट चेक करवाए गए, उससे पता चला कि बस में ड्राइवर कंडेक्टर सहित 12 ही लोग सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. Les recettes des restaurants méritent alors qu'on s'y attarde. comment éviter le jus des aubergines rôties trempage express ou prolongé : haricots tendres En été, farce égouttée pour vareniki pâtes fondantes, sauce oignon-parmesan pour un déjeuner rapide et frais À l'arrivée de l'automne, cette idée trouve naturellement sa place dans une cuisine de café, simple et chaleureuse.