मध्य प्रदेश

सूने घर से 27 लाख से ज्यादा सोना चोरी,95 हजार नगदी भी ले गए चोर…

इंदौर | मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के लालबाग थाना क्षेत्र के लोनी गांव में एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से 95 हजार रुपये की नकदी और करीब 50 तोले सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय मकान मालिक का परिवार पुणे गया था। पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों की तलाश कर रही है।जानकारी के अनुसार रात को बुरहानपुर जिले के लोनी गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वे यहां से करीब 95 हजार रुपये की नगदी और 50 तोले सोना-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। पुणे गया परिवार जब वापस लौटा तो उन्हें घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने लालबाग थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।  

मकान मालिक शैला चौधरी ने बताया हम तीन-चार दिन के लिए पुणे गए थे। वहां हमारा बेटा भी रहता है। वह साफ्टवेयर इंजीनियर है। सोमवार को वापस आए तो देखा मकान के दरवाजे पर ताला ही नहीं था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। 50 तोला सोने के जेवर चोरी हुए हैं, जिसमें हार, मंगलसूत्र, गले की चेन, बच्चों के आयटम, कान के बाजूबंद सहित अन्य चीजें शामिल है।लालबाग थाना प्रभारी दिलीप सिंह देवड़ा ने बताया लोनी में चोरी की वारदात हुई है। सर्चिंग कर रहे हैं। 95 हजार रुपए नगदी और सोना, चांदी के जेवर चोरी होने की बात सामने आई है। बुरहानपुर के लालबाग पुलिस ने मामले को जांच में लेकर जांच शुरू कर दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti trascurano la chiarezza quando aprono un blog o un sito personale. Vale la pena approfondire il tema per comunicare meglio. zucchero o dolcificanti: possibili rischi cardiaci senza desquamazione, effetto simil-retinoide un dente scheggiato: 5 cibi rischiosi riso nero Quando al mattino annoti un'idea sul telefono, il tuo blog personale può trasformarla in un racconto semplice, sincero e piacevole da seguire.