मध्य प्रदेश

महाशिवरात्रि पर उज्जैन में लगातार दूसरे साल मनाई जाएगी शिव दीपावली

उज्जैन ।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप उज्जैन में अगले वर्ष महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 से लेकर वर्ष प्रतिपदा 22 मार्च 2023 तक विक्रमोत्सव होगा। महाशिवरात्रि पर शिव दीपावली मनाई जाएगी। शिप्रा नदी किनारे रामघाट एवं अन्य घाटों पर 21 लाख दीये प्रज्वलित करने का रिकार्ड बनाया जाएगा। पिछले वर्ष उज्जैन में शिव दीपावली पर 11 लाख 71078 दीये प्रज्वलित करने का कीर्तिमान बना था। गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने इसे दीयों का सबसे बड़ा प्रदर्शन (लार्जेस्ट डिस्प्ले आफ आयल लैम्प) करार दिया और रिकार्ड बनने का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को प्रदान किया। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने शनिवार को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम तय किया। प्रशासनिक संकुल भवन में हुई बैठक में मंत्री ने निर्देश दिए कि विक्रमोत्सव भव्य पैमाने पर मनाया जाए। 21 लाख दीये प्रज्वलित किए जाने को रामघाट छोटा पड़े तो आगे के घाटों का उपयोग करें। तैयारियों को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बैठक लेंगे। विक्रमोत्सव में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। विक्रमादित्य शोधपीठ के संचालक श्रीराम तिवारी ने बताया कि 18 फरवरी से 22 मार्च तक अलग-अलग तारीखों पर भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां होंगीं। विविध प्रदर्शनियां, हस्त शिल्प मेला, नाट्य प्रस्तुतियां, पुस्तक मेला, मंदिरों का श्र्ाृंगार, भजन मंडलियों के बीच प्रतियोगिता होगी। अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह, राष्ट्रीय वेद समागम, वृहत्तर भारत की संस्कृति, साहित्य एवं पुरातत्व पर केंद्रीत राष्ट्रीय संगोष्ठी, कवि सम्मेलन, राष्ट्रीय युवा विज्ञान महोत्सव, विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की स्थापना, विक्रम पंचांग का प्रकाशन, वेद अंताक्षरी सहित भारत एवं दुनिया के अनेक देशों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थलों जैसे रामघाट, कालिदास अकादमी, त्रिवेणी संग्रहालय आदि स्थानों पर अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को साफ-सफाई, विद्युत, रंगाई-पुताई, मंच निर्माण, चिकित्सा, यातायात व्यवस्था आदि सुव्यवस्थित व्यवस्था करने के लिये निर्देश दिए। बैठक में विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. प्रशांत पुराणिक, महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक संदीप सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, एडीएम संतोष टैगोर, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café refroidit, une recette simple peut changer le repas. Le sujet mérite d'être approfondi. le petit détail pour Sauce fumée aux cerises pour grillades Et si vous testiez cette idée dès ce soir ? Une recette simple, quelques bons produits et une touche personnelle suffisent pour régaler vos convives.